Advertisement

रंगारंग कार्यक्रम के साथ तीन दिवसीय लोक संगीत महोत्सव का समापन

एस. पी. सक्सेना/पटना (बिहार)। बिहार की राजधानी पटना के प्रेमचंद रंगालय में बीते 4 अक्टूबर से आयोजित तीन दिवसीय लोक संगीत महोत्सव का 6 अक्टूबर को रंगारंग समापन किया गया।

उक्त जानकारी कलाकार साझा संघ सचिव सह चर्चित टीवी कलाकार रंगकर्मी मनीष महीवाल ने दी। उन्होंने बताया कि कला, सस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार के सौजन्य से सर्वविद्या सरोज फाउंडेशन बिहार की कला इकाई स्वरा आर्ट एंड कल्चर द्वारा प्रेमचद रगशाला पटना में तीन दिवसीय लोक संगीत महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमे बिहार के विभिन्न लोकदलो द्वारा लोकगीत एव लोकनृत्यों की प्रस्तुति की गई।

उन्होंने बताया कि समापन दिवस 06 अक्टूबर को सायं 6.30 बजे से कार्यक्रम का आरंभ स्वरा आर्ट एंड कल्चर द्वारा सारिका के निर्देशन में लोक भजन, लोकगीत एवं लोकनृत्य से किया गया। इसके बाद गेधा रानी के दल द्वारा गायन का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया तथा सोनग के दल द्वारा लोक गायन की प्रस्तुति की गई।

महीवाल ने बताया कि आज की अंतिम प्रस्तुति मानसी एवं ग्रुप द्वारा लोकनृत्य की थी। कार्यक्रम में आर्या कुमारी, दिव्याश्री, आराध्या चौधरी, आराध्या कर्ण, मैत्रेयी राज, वैष्णवी, ऐशुताश्री, काजल, रेखा कुमारी, गाधुरी तथा आराध्या गुप्ता ने भाग लिया। हारमोनियग पर डॉ सारिका, तबले पर प्रवीर कुमार, ढोलक पर उत्पल कुमार, की-बोर्ड पर राजन कुमार और ऑक्टोपैड पर गौतम कुमार संगत कर रहे थे।

कार्यक्रम के अंत में सस्था की सचिव डॉ सारिका ने कला, सस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार, गणमान्य अतिथियों, आमंत्रित कलाकारों तथा सुधि दर्शकों का धन्यवाद ज्ञापन कर तीन दिवसीय लोक संगीत महोत्सव का समापन किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *