Advertisement

महिला संकुल संगठन स्वालंबी सहकारी समिति द्वारा पंचायत भवन में आमसभा

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। जेएसएलपीएस के तहत आजीविका महिला संकुल संगठन स्वालंबी सहकारी समिति की ओर से 6 अक्टूबर को बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड कि गोविंदपुर सामुदायिक भवन में आमसभा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक (बीपीएम) बेरमो अंजना सिंह, किरण देवी, सोनिया कुमारी आदि ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर की। यहां बीपीएम अंजना सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी महिलाओं को समूह से जुड़ने की अपील की गयी। साथ ही सरकार द्वारा संचालित विकास योजनाओं की जानकारी विस्तार पूर्वक दी।

उन्होंने कहा कि सीएलएफ गोविंदपुर कलस्टर के अंतर्गत आने वाले नौ पंचायतों में कुल 250 महिला समूह है, जिसमें 4 हजार महिलाएं जुड़ी हुई हैं। कहा कि समूह से जुड़ी महिलाओं को व्यवसाय करने के लिए ऋण आसानी से मिल जाएगी। कार्यक्रम में वर्ष 2024 एवं 2025 का आय व्यय भी प्रस्तुत किया गया।

वही बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी ने भी महिलाओं को जागरूक करते हुए महिला समूह से जुड़ने तथा संगठित रहने की बात कही। यहां समूह में बेहतर कार्य करने वाली रीता देवी, उर्मिला देवी, ऊषा देवी, पिंकी देवी, रिंकी कुमारी, हुलसी देवी आदि कई महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गोविंदपुर ई पंचायत के पंचायत समिति सदस्य अनीता देवी, रीता देवी, उप मुखिया लोकेश्वरी देवी, सीएलएफ गोविंदपुर उपाध्यक्ष सोनिया देवी, सचिव रबीना कुमारी, पंकज कुमार राय, विवेक कुमार सहित सैकड़ो महिलाएं उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *