सर्वसम्मति से चुने गए विजय कुमार सिंह अध्यक्ष और शशि कुमार सचिव
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में कथारा चार नंबर दुर्गा मंडप प्रांगण में 5 अक्टूबर को स्थानीय गणमान्य रहिवासियों की बैठक की गयी। बैठक में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी काली पूजा धूमधाम से मनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया। अध्यक्षता विजय कुमार सिंह तथा संचालन शशि कुमार ने किया।
आयोजित बैठक में बीते वर्ष 2024 में हुए खर्च के आय-व्यय का लेखा जोखा रखा गया। वही पुरानी समिति को भंग कर नई समिति का गठन किया गया। जिसमें संरक्षक महाप्रबंधक कथारा क्षेत्र, परियोजना पदाधिकारी कथारा कोलियरी, परियोजना पदाधिकारी कथारा वाशरी, कथारा ओपी प्रभारी को बनाया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से काली पूजा समिति अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष कमलकांत सिंह, विजय चौहान, सतेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह, संतोष सिन्हा, सुजीत मिश्रा, राजेश पांडेय, रवि चौहान, सचिव शशि कुमार, सहायक सचिव विक्की चौहान, मुकेश कुमार सिंह, दीपक कुमार, चंदन चौहान, आदित्य कुमार सिंह,
कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार, उप-कोषाध्यक्ष चाणक्य कुमार,
संगठन सचिव ध्रुव गिरि, अभिषेक कुमार उर्फ़ पप्पू, यश कुमार, मोनू कुमार, श्रीकांत मेहता, नवीन कुमार, अविनाश चौहान, शिवम कुमार, सौरव कुमार, रवि यादव आदि को बनाया गया।
![]()













Leave a Reply