Advertisement

बोकारो के विभिन्न अंचलों में आज से विशेष राजस्व शिविर का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देश पर जिले के विभिन्न अंचलों के प्रत्येक हल्का कार्यालय में एक – एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन 6 अक्टूबर से किया जा रहा है। आगामी 17 अक्टूबर तक क्रमवार सभी हल्कों में विशेष शिविर आयोजित होगा।

जिला जनसंपर्क कार्यालय के अनुसार जनता दरबार में ज्यादातर मामले भूमि के दाखिल-खारिज, जमाबंदी में सुधार, भू-मापी एवं लगान-रसीद जमा करने के समस्याओं के निराकरण को लेकर उपायुक्त झा के निर्देशानुसार जिले के सभी अंचल कार्यालयों अंतर्गत प्रत्येक हल्का कार्यालय/पंचायत सचिवालय में एक-एक दिन का विशेष राजस्व शिविर 6 अक्टूबर से प्रारंभ होकर आगामी 17 अक्टूबर तक पूर्वाहन 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक संचालित होगा। बताया गया कि जिला के सभी अंचल कार्यालयों के अधीन हल्का कार्यालयों में एक-एक दिन का विशेष राजस्व शिविर आयोजित किया जा रहा है।

बताया गया कि शिविर 6 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। शिविर की तिथि एवं स्थान के अनुसार 6 अक्टूबर को चास – III (शहरी), VI, व्, चन्दनकियारी I, इव, गोमिया I, Vll, नावाडीह III, VII, चन्द्रपुरा Vl, पेटरवार II, IV, कसमार-I, Vll, जरीडीह -I तथा बेरमो l में विशेष शिविर आयोजित किया जायेगा। जिला प्रशासन के अनुसार इन विशेष शिविरों का मुख्य उद्देश्य भूमि संबंधित मामलों (दाखिल-खारिज, जमाबंदी सुधार, भू-मापी, रसीद आदि) का त्वरित निपटारा। सरकारी कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाना है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *