प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली गांव के मुस्लिम मोहल्ला स्थित मस्जिद परिसर में गुलामने मुस्तफा अंजुमन कमिटी के तत्वावधान में 5 अक्टूबर की शाम गौसुलवरा कॉन्फ्रेंस के तहत नात तकरीर (सवाल-जवाब) कार्यक्रम आयोजित की गई।

आयोजित कार्यक्रम में मुहल्ले के ढाई दर्जन बच्चे, बच्चियां अपनी सहभागिता निभाई। जिसमें नफीस रजा, सादिया परवीन, खुशी परवीन, अनीस रजा, खुशनुमा परवीन, आमरीण सबा, नूरेब परवीन, माहिर अंसारी, जिशान रजा, रुकैया परवीन, आयशा प्रवीन, फिजा रियाज, उजमा जुबिन, आफरीन परवीन, सहिला परवीन, नाजिया परवीन, सादिया नाज, अयान रजा, सदमा परवीन, सोहेल रजा, रूहानी परवीन, रूहुल अमीन, मुजम्मिल अंसारी, शिफा आजमी, शाह जफर, अयान हुसैन, शाकिर रजा, यास्मी परवीन आदि ने प्रश्नोत्तरी में भाग लिया।
मौके पर ईमाम हबीबुर रहमान, मौलाना याकूब सहित एनायत हुसैन, आलेनवी अंसारी, गुलाम अंसारी, फैजान, जाविद, फिरोज व् मुहल्ले के अनेकों गणमान्य मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply