प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। गिरिडीह जिला के हद में बगोदर प्रखंड के औरा स्थित बिनोद बिहारी महतो उच्च विद्यालय मैदान में डहरे सोहराय 81 गुस्टि 81 किलोमीटर 81 आखड़ा जीटी रोड़ बगोदर से बरवड्डा तक सफल आयोजन हेतु 5 अक्टूबर को एक बैठक की गई। अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक कमल नारायण महतो जबकि संचालन चुरामणि महतो ने किया।
बैठक में सर्वसम्मति से बगोदर में डहरे सोहराय के 10 आखड़ा निर्माण करने का निर्णय लिया गया। वहीं बगोदर में विनोद बिहारी महतो आखड़ा, बस पड़ाव आखड़ा, सिरय मोड़ आखड़ा, घाघरा मोड़ आखड़ा, गेंदोडीह मोड़ आखड़ा, तिरला मोड़ आखड़ा, द्वारसिनी सोनापहाड़ी आखड़ा घंघरी, मंडहाला मोड़ आखड़ा, निर्मल महतो आखड़ा गोपालडीह मोड़ सहित सभी चिन्हित आखड़ा में संबंधित गांव के महतो आखड़ा पुजा शिक्षक व समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधियों के आपस में समन्वय बनाकर कार्यक्रम को सफल बनायेंगे।
बैठक में इसको व्यापक तैयारी हेतु एक समिति गठित किया गया जिसमें सर्वसम्मति से जितेन्द्र सिंह, परमेश्वर महतो, टेकलाल चौधरी, गजेन्द्र महतो, प्रदीप महतो, महेश महतो, बंधन महतो, प्रवीण कुमार, कुंजबिहारी महतो, डालेश्वर महतो, राजू महतो, नीतीश पटेल, लखन मेहता, तुलसी तलवार, छोटन प्रसाद, छात्र तेजो महतो, मिथलेश महतो, अशोक महतो, हेमंत कुमार महतो, पुरन महतो, लक्ष्मण महतो, त्रिभुवन महतो, जितेन्द्र महतो संयुक्त रुप संयोजक के रुप में कार्य करेंगे।
बैठक में डहरे सोहराय का व्यापक तैयारी करने के लिए कुडमि गांव में बैठक का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में कहा गया कि डहरे सोहराय 81 गुस्टि, 81 किलोमीटर, 81 आखड़ा जीटी रोड बगोदर से बरवड्डा के माध्यम से कुडमि जनजाति समाज अपने पहचान का परब 12 मासे तैरह परब को भव्य तरीके से मनायेंगे और पक्षपाती मानवशास्त्री जो कुडमियो की प्रकृति पूजक की प्रवृत्ति को नकार रहे हैं वे आकर देखे कि कुडमि के सभी संस्कार और नेग नीति स्वयं गांव के महतो एवं नैया के माध्यम से सम्पन्न होता है।
![]()













Leave a Reply