एस. पी. सक्सेना/बोकारो। कांग्रेस पार्टी में जिलाध्यक्ष पद को लेकर विगत कई महीनों से लगातार अटकलें लगायी जा रही थी कि कोई सूझ बुझ वाला नेता मिले जो पार्टी को जिला सहित राज्य स्तर में मजबूत करे। पार्टी पूर्व में गलती कर हेकड़ी वाला को जिलाध्यक्ष बनाकर खुद शर्मिंदगी महसूस कर रही थी कि इस बार गलती ना हो।
इसे लेकर कांग्रेस के केंद्रीय महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने अधिसूचना जारी कर जमीनी पकड़ वाला तथा सूझ बूझ वाला नेता जवाहर लाल महथा पर जिलाध्यक्ष का अंतिम मुहर लगाकर पार्टी के छवि को धूमिल होने से बचा लिया। जानकारी के अनुसार केंदीय महासचिव वेणुगोपाल ने झारखंड के 25 जिलों के जिलाध्यक्ष की भी सूची जारी की है। बताया जाता है कि हेकड़ी वाला निवर्तमान जिलाध्यक्ष भी पुनः जिलाध्यक्ष पद की दावेदारी की थी, लेकिन अब पार्टी फिर से दोबारा गलती नहीं कर जमीनी स्तर के कांग्रेसी नेता जवाहर को जिला का कमान सौंप दिया।
ज्ञात हो कि, महथा वर्षों से कांग्रेस पार्टी में सक्रिय रहे है और पार्टी को हर स्तर पर मजबूत किया है। इसी मेहनत का फल है कि वर्षों बाद बोकारो विधानसभा चुनाव में जीत का परचम पार्टी को हासिल हुआ है। महथा वर्तमान में पार्टी के महासचिव भी है। इससे पुर्व वे जिला परिषद सदस्य तथा पंचायत के मुखिया भी रह चुके है। क्षेत्र में इनका मजबूत जमीनी पकड़ है। ये जनता के हर आवाज को बुलंद करते रहते है। इन्हें गरीब, शोषित जनता का मसीहा भी कहा जाता है।
राजनीतिक मामले में ये काफी अनुभवी, ईमानदार और स्वच्छ छवि के लिए जाने जाते है। जिलाध्यक्ष बनाये जाने के बाद महथा का कहना है कि पार्टी ने मुझे जो विश्वास से यह जिम्मेवारी दी है, मै उसी विश्वास से काम करूंगा और जिला सहित राज्य स्तर में पार्टी को मजबूत करूंगा।
![]()













Leave a Reply