एस. पी. सक्सेना/बोकारो। आम आदमी पार्टी (आप) के झारखंड प्रदेश प्रभारी शिव चरण गोयल ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान प्रदेश प्रभारी गोयल ने झारखंड की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों और प्रदेश में पार्टी द्वारा संचालित गतिविधियों की राष्ट्रीय संयोजक को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने झारखंड में आम आदमी पार्टी के संगठनात्मक ढांचे, सदस्यता अभियान तथा आगामी रणनीति पर चर्चा की।
उन्होंने बताया कि आगामी 12-13 अक्टूबर को झारखंड की राजधानी रांची में आम आदमी पार्टी झारखंड के नवनियुक्त पदाधिकारियों और सक्रिय कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होगा।
राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने झारखंड की राजनीति के हालात और जनता की अपेक्षाओं पर जानकारी ली तथा प्रदेश स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने भरोसा जताया कि झारखंड में आप जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएगी और स्वच्छ राजनीति की नई राह दिखाएगी।
यह मुलाकात झारखंड में पार्टी के लिए आने वाले समय में महत्वपूर्ण रणनीतिक बदलाव और जनसंपर्क कार्यक्रमों की दिशा तय करने वाली साबित हो सकती है। उक्त जानकारी 4 अक्टूबर को आम आदमी पार्टी के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी कुमार राकेश ने दी।
![]()













Leave a Reply