Advertisement

बुराई पर अच्छाई की विजय की शुभकामना के साथ स्वदेशी सप्ताह का समापन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। विजयादशमी के दिन बीते 2 अक्टूबर को स्वदेशी सप्ताह का समापन माँ दुर्गा एवं भगवान श्रीराम की आराधना से किया गया।

इस अवसर पर बोकारो जिला संयोजक प्रमोद कुमार सिन्हा ने कहा कि स्वदेशी सप्ताह बीते 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती से शुरू हो कर 2 अक्टूबर महात्मा गांधी एवं भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जयंती तक मनाया जाता है। संजोग से विजयादशमी और स्वदेशी सप्ताह का समापन एक ही दिन है। कहा कि यह दशहरा, स्वदेशी वाला बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक इस बार का दशहरा हो देश के प्रति समर्पण का संदेश।

हम न जलाये केवल रावण के पुतले, वल्कि जलाये- विदेशी वस्तुओं की लत, आत्म हीनता की सोंच, बेरोजगारी का डर, और नारी अपमान का अंधकार। यह दशहरा केवल परंपरा न रहे, एक आंदोलन बने-बुराइयों के विरुद्ध जागरण का। कहा कि विदेशी वस्तुए केवल बाजार नहीं छिनती, वे हमारी पहचान, परंपरा और राष्ट्रभक्ति भी छिनती है।

उन्होंने कहा कि माँ दुर्गा ने महिषासुर और भगवान श्रीराम ने रावण पर विजय प्राप्त किए थें। माँ दुर्गा एवं भगवान श्रीराम के आशिर्वाद से बुराई रूपी पेप्सी कोला, कोकाकोला, मैकडोनाल्ड, पिज्जा हट पर अच्छाई रुपी स्वदेशी उत्पादों की विजय होगी। उन्होंने विजयादशमी के अवसर प़र सभी के सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य की कामना की। मौके पर उपस्थित गणमान्य जनों ने संकल्प लिया कि विदेशी वस्तुओं का वहिष्कार कर स्वदेशी वस्तुओं का अधिक से अधिक प्रयोग करेंगे एवं आमजनों को भी स्वदेशी अपनाने के लिए प्रेरित करेंगें, तभी देश आत्म निर्भर बनेगा।

हर घर स्वदेशी, हर युवा उद्यमी, हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी। हम सबने ठाना है देश को आत्म निर्भर बनना है का नारा बुलंद किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सुजीत कुमार, युवा प्रमुख के निवास बोकारो के सेक्टर 12अ स्थित आवास क्रमांक 1571 में आयोजित किया गया। शुरुआत में पुष्पांजलि कर दीप प्रज्वलन किया गया।

मौके पर प्रांतीय संपर्क प्रमुख अजय चौधरी ने महात्मा गांधी के जीवनी पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ समाजसेवी बी बी एल श्रीवास्तव ने भारत रत्न लालबहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डाला। पर्यावरण प्रमुख अवधेश कुमार सिंह ने भी अपने वक्तव्य दिए। वक्ताओं ने कहा कि हमें उपरोक्त महापुरुषों के जीवन से शिक्षा लेनी चाहिए।

कार्यक्रम में स्वदेशी जागरण मंच के वरीय सदस्य विवेकानंद झा, प्रांतीय सदस्य जयशंकर प्रसाद, विभाग सह संयोजक कुमार संजय, सह जिला संयोजक नवीन सिन्हा, कार्यालय प्रमुख ददन प्रसाद, कोष प्रमुख बिनोद चौधरी, युवा प्रमुख सुजीत कुमार, अशोक रंजन, मनीष श्रीवास्तव, सुरेश कुमार सिन्हा, मीडिया प्रमुख सुजीत कुमार एवं अन्य दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *