Advertisement

नवरात्रि पर मां दुर्गा वनदेवी मंदिर में नौ कुंवारी कन्याओं का पूजन व् भोजन

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में गुवा मनोहरपुर मार्ग पर स्थित मां दुर्गा वनदेवी मंदिर में नवरात्रि पर नौ कन्याओं का पूजन किया गया। इस दौरान वन देवी दुर्गा पूजा कमेटी के सदस्यों द्वारा नवरात्रि विशेष पर मंदिर में पूजा अर्चना कर नौ कुंवारी कन्याओं का पूजन महिलाओं द्वारा किया गया तथा उन्हें मां दुर्गा के नौ रूपों में पूजा अर्चना की गई।

जानकारी के अनुसार वन देवी मंदिर परिसर में कन्या पूजन के पश्चात कुंवारी कन्याओं को स्वादिष्ट भोजन कराया गया।उसके बाद महाभोग प्रसाद का वितरण किया गया। जिसमें 500 से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर भोग ग्रहण किया। इस दौरान मंदिर कमेटी की ओर से भजन कीर्तन का आयोजन भी किया गया।

इस अवसर पर वन देवी मां दुर्गा मंदिर के पुजारी गौतम पाठक ने बताया कि ऐसी मान्यता है कि इस मंदिर में पूजा कर मां दुर्गा से जो भी मन्नते मांगी जाती है, वह पूरी हो जाती है। मौके पर मंदिर कमेटी के सदस्यों में साधु चरण सिद्धू, गंगा सिद्धू, संदीप गुप्ता, भोला नाथ साहू, नवी दत्त महापात्रो, रेणु सिंह, झरनी दास, शंकर राउत, लाल बहादुर, डॉक्टर बिप्लब दास, बुलन राय चौधरी सहित काफी संख्या में श्रद्धालू रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *