Advertisement

सांसद के पहल पर दिवंगत श्रमिक की पत्नी को मिला नियोजन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो स्टील प्लांट में हाल के दिनों में हुए दु:खद हादसे में दिवंगत श्रमिक स्व. ब्रजेश महथा की पत्नी को धनबाद सांसद ढुल्लू महतो के प्रयासों से प्रोविजनल नियोजन पत्र सौंपा गया। इस अवसर पर चंदनक्यारी के निवर्तमान विधायक अमर कुमार बाउरी भी उपस्थित रहे।

मौके पर सांसद महतो ने कहा कि उत्पादन के साथ-साथ प्लांट प्रबंधन को सुरक्षा मानकों का भी ध्यान रखना चाहिए। मजदूरों की सेफ्टी ट्रेनिंग समय-समय पर होनी चाहिए, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने कहा कि लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई अवश्य होगी। साथ ही उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को धैर्य प्रदान करने के लिए प्रार्थना की।

जानकारी देते हुए सांसद प्रतिनिधि (सेल) विनेश नायक ने 3 अक्टूबर को बताया कि सांसद के निर्देश पर वे लगातार सेल अधिकारियों के संपर्क में रहे। फिलहाल हादसे में घायल दो मजदूरों के इलाज को लेकर भी सांसद ने डॉक्टरों से संवेदनशीलता के साथ बातचीत करने का निर्देश दिया है। इस अवसर पर राज्य के पुर्व मंत्री अमर कुमार बाउरी ने कहा कि मजदूरों की सुरक्षा और उनका नियोजन हम सबकी पहली प्राथमिकता है।

मौके पर सांसद व् पूर्व विधायक के साथ भाजपा नेता व कार्यकर्ता बोकारो जनरल अस्पताल में मौजूद रहे। इनमें प्रमुख रूप से वीरभद्र सिंह, विनेश नायक, मुकेश राय, श्याम गुप्ता, मंटू राय, मनोज सिंह, त्रिपुरारी नाथ तिवारी, संजय शर्मा, अविनाश सिंह, कनक कुमार, लालजी महतो, अरविंद दुबे, अरविंद राय, अमर स्वर्णकार, एंजेला सिंह, परमेश्वर महतो, मोहन चक्रवर्ती, राकेश मधु, कुलदीप महथा, ब्रज दुबे समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *