Advertisement

रांची के मोरहाबादी व् अरगोड़ा मैदान में रावण दहन कार्यक्रम

सत्य की जीत का प्रतीक विजयादशमी जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए-सीएम

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बीते 2 अक्टूबर को विजयादशमी के पावन अवसर पर राजधानी रांची स्थित मोरहाबादी मैदान में पंजाबी-हिंदू बिरादरी दशहरा कमिटी एवं श्रीदुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति, अरगोड़ा द्वारा आयोजित भव्य दशहरा एवं रावण दहन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री ने दशहरा के पावन पर्व पर समस्त राज्यवासियों को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व हमारी संस्कृति और सभ्यता का प्रतीक है। बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देने वाला यह त्योहार समाज को सदा सही दिशा में प्रेरित करता है।

मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि आज दशहरा का अंतिम पड़ाव है और खराब मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालू इस आयोजन में सम्मिलित हुए हैं। यह हमारी संस्कृति और परंपरा के प्रति आमजनों के गहरे जुड़ाव को दर्शाता है। इस सामाजिक समरसता के लिए सभी को कोटि-कोटि धन्यवाद है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार संस्कृति को आगे बढ़ाने और इसे जीवंत बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि विजयादशमी का यह पर्व समाज में बुराई पर अच्छाई की, अन्याय पर न्याय की और असत्य पर सत्य की विजय का संदेश देता है। उन्होंने विश्वास जताया कि झारखंड की जनता आपसी भाईचारे और सामंजस्य के साथ मिलकर राज्य को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएगी।

इस अवसर पर केंदीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, मंत्री राधाकृष्ण किशोर, रांची विधायक सी. पी. सिंह, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, झारखंड सरकार के दर्जा प्राप्त मंत्री विनोद पांडेय, जेएससीए अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, पंजाबी- हिन्दू बिरादरी दशहरा कमेटी मोरहाबादी के अध्यक्ष सुधीर उग्गल, चेयरमैन कुणाल अजमानी, पूर्व अध्यक्ष राजेश खन्ना , श्रीदुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति अरगोड़ा के अध्यक्ष पंकज कुमार साहू, नरेंद्र प्रसाद साहू, पंचानंद कुमार, कंचन साहू, रवि साहू समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर सीएम ने तीर चलाकर रावण पुतला दहन किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *