Advertisement

तेनुघाट में मनी राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं लालबहादुर शास्त्री की जयंती  

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156वीं जयंती एवं पुर्व प्रधानमंत्री लाल बहादूर शास्त्री की 117वीं जयंती 2 अक्टूबर को बोकारो जिला के हद में तेनुघाट में मनाई गयी।

इस अवसर पर तेनुघाट पंचायत भवन में दोनों महापुरूषों के फोटो पर फूल माला चढ़ाई गई। वहीं तेनुघाट पंचायत के सभी वार्ड सदस्य, सभी आँगनबाड़ी सेविका और सहायिका, जल सहिया, पंचायत सचिव, संचायत समिति सदस्य व् पंचायत के कई गन्यमान्य जनों ने महापुरुषों को फूल माला अर्पित की।
इस अवसर पर पंचायत की मुखिया नीलम श्रीवास्तव ने दोनों महापुरुष के जीवनी पर प्रकाश डाला और कहा कि दोनों महापुरुषों का सादगी पूर्ण जीवन तमाम देशवासियों के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन को एक नया रूप दिया और अहिंसा एवं सत्याग्रह को आंदोलन का मार्ग बनाया।

उन्होंने अहिंसा का संदेश पूरे विश्व को दिया, जिस कारण महात्मा गांधी के जन्म दिवस पर विश्व अहिंसा दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का संपूर्ण जीवन सादगी और संघर्षों से भरा रहा है। उन्होंने सिद्ध किया कि अभाव किसी भी इंसान के जीवन को अवरुद्ध नहीं कर सकता है। भारत चीन युद्ध के पश्चात उन्होंने देशवासियों को जय जवान जय किसान का नारा दिया।
इस अवसर पर पंचायत की मुखिया की अगुवाई में वार्ड सदस्य सहित अन्य कई स्थानीय रहिवासियों ने उपरोक्त महापुरुषों के बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *