Advertisement

जर्जर सड़क से आक्रोशित ग्रामीणों ने जुलूस निकालकर फूंका एमपी-एमएलए का पूतला

सड़क निर्माण शुरू नहीं होने पर ग्रामीणों ने वोट वहिष्कार का लिया फैसला

ग्रामीणों ने एकसाथ सत्तापक्ष एवं विपक्ष के सांसद-विधायक का किया विरोध

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर प्रखंड के फतेहपुर वार्ड 10 में जर्जर सड़क निर्माण नहीं कराये जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने 3 अक्टूबर को पुतला दहन किया। क्षेत्र के एमपी एवं एमएलए का पूतला लेकर तथा पूतला जुलूस निकालकर प्रभावित ग्रामीण रहिवासी नेशनल हाई-वे के फतुरी चौक पर पूतला दहन कर चुनाव में वोट वहिष्कार करने का निर्णय लिया।

बताया जाता है कि ताजपुर प्रखंड के हद में फतेहपुर वार्ड 10 के सैकड़ों ग्रामीणों ने सड़क निर्माण करने से संबंधित नारे लिखे तख्तियां एवं उजियारपुर के भाजपा सांसद सह केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय एवं राजद विधायक रणविजय साहू का आदमकद पूतला लेकर जुलूस निकाला। नारे लगाकर जुलूस पूर्व सांसद अजीत कुमार मेहता के घर होते हुए संपूर्ण वार्ड का भ्रमण किया। जुलूस नेशनल हाईवे के फतुरी चौक पहुंचकर आक्रोशपूर्ण नारेबाजी के बाद जुलूस सभा में तब्दील हो गया।

सभा की अध्यक्षता अवधेश राय तथा संचालन मनोज कुमार सिंह ने किया। सभा को उमेश राय, रविरंजन यादव, देव कुमार राय, मनोज राय, धर्मेंद्र राय, शोभीत राय, राहूल कुमार सिंह, लालबहादुर सिंह, शंभू सिंह, दीपक कुमार, राहुल सिंह, वशिष्ठ पासवान, जीतेंद्र पासवान, मुकेश ठाकुर, सोलिन ठाकुर, उपेंद्र ठाकुर, भदई ठाकुर, विनोद ठाकुर, शोभा देवी, कुशमा देवी, अनीता देवी, सुशीला देवी आदि ने संबोधित किया।

सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले ताजल प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि वर्ष 1998 से यह सड़क जर्जर है। इस सड़क किनारे बड़ी आबादी बसती है। आज इस सड़क में टोटो-टेम्पू जाने के लिए तैयार नहीं होता है। सड़क इतना जर्जर है कि प्रतिदिन दुर्घटना होती है। उन्होंने कहा कि स्थानीय रहिवासियों ने भाजपा सांसद नित्यानंद राय, राजद विधायक रणविजय साहू समेत अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों से सड़क निर्माण की दिशा में पहल करने की मांग की थी, लेकिन उनकी फरियाद पर ध्यान नहीं दिया गया। परिणामत: रहिवासियों को सड़क बदलकर गुजरना पड़ता है।

सामाजिक कार्यकर्ता मनोज राय एवं रंजीत कुमार ने कहा कि एक समय पूर्व सांसद प्रो. अजीत कुमार मेहता के समय यहां से जिला की राजनीति का नीति निर्धारण होता था, लेकिन आज इसे कोई देखने वाला नहीं है। अंत में आक्रोशित ग्रामीणों ने सांसद राय, विधायक साहू का पूतला दहन कर विरोध दर्ज कराया।

यहां अपने अध्यक्षीय संबोधन में अवधेश राय ने कहा कि नेताओं को समस्या सिर्फ चुनाव में याद आता है। चुनाव बाद नेता जनता के बीच आना मुनासिब नहीं समझते हैं। वैसी स्थिति में नेताओं को सबक सिखाने के लिए आज पूतला दहन किया गया है। साथ ही सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर विधानसभा चुनाव में वोट वहिष्कार करने का निर्णय लिया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *