Advertisement

दूधपूरा हवाई अड्डा जीर्णोद्धार कर चालू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन

आगामी 6 अक्टूबर को जिला समाहरणालय से मांग जुलूस निकालने का निर्णय

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला के हद में दूधपूरा में स्थित हवाई अड्डा का जीर्णोद्धार कर चालू करने की मांग को लेकर जिला विकास मंच ने 3 अक्टूबर को जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।

बड़ी संख्या में जिला विकास मंच के सर्वदलीय कार्यकर्ताओं ने समस्तीपुर शहर के डीआरएम चौक पर इकट्ठा होकर अपने-अपने हाथों में मांगों से संबंधित नारे लिखे कार्ड-बोर्ड, बैनर लेकर नारा लगाते जुलूस निकाला। जुलूस शहर के विभिन्न सड़कों से गुजरकर पुनः डीआरएम चौक पर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया।

सभा की अध्यक्षता राजद के राकेश ठाकुर ने किया। सभा को भाकपा माले के उपेंद्र राय, राम विनोद पासवान, माकपा के रघुनाथ राय, रामसागर पासवान, कांग्रेस के विश्वनाथ सिंह हजारी, राजद के मनोज कुमार राय, शाहिद हुसैन, सुरेंद्र राम, सुशील राय आदि ने संबोधित किया।

सभा को संबोधित करते हुए जिला विकास मंच संयोजक शत्रुघ्न राय पंजी ने कहा कि जब कई जिलों में हवाई अड्डा का नामोनिशान नहीं था, उस समय से समस्तीपुर के दूधपूरा में हवाई अड्डा स्थापित है। आज जब कई जिलों में नया हवाई अड्डा का निर्माण शुरू कर दिया गया है, जबकि दूधपूरा हवाई अड्डा को मृतप्राय छोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस हवाई अड्डा को समाप्त करने की साज़िश कर रही है, जबकि जिले के सभी सांसद-विधायक मौन है।

मंच ने सांसद-विधायकों को चेतावनी दिया है कि वे केंद्र सरकार को पत्र लिखे, मिलकर संबंधित मंत्रालय से मांग करे या हवाई अड्डा का जीर्णोद्धार कर चालू करने की मांग करें अन्यथा जिला विकास मंच चुप्पा एवं घरभरू जनप्रतिनिधियों का विरोध करेगी। साथ हीं पूतला दहन भी करेगी।

भाकपा माले के सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि एक समय भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी आदि इस हवाई अड्डा पर उतरे थे। आज साज़िश के तहत दूधपूरा-समस्तीपुर हवाई अड्डे को समाप्त करने की साज़िश की जा रही है। जिला विकास मंच सरकार के इस मंसूबे को कामयाब नहीं होने देगी।

अध्यक्षीय संबोधन में राजद नेता राकेश ठाकुर एवं माकपा नेता रघुनाथ राय ने तमाम जनप्रतिनिधियों, जिला वासियों, राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों से आग्रह किया है कि दूधपूरा हवाई अड्डा निर्माण के सवाल को उचित फोरम पर उठायें एवं इसे लेकर जारी जनांदोलन में भाग लेकर सफल बनाएं। अंत में उपरोक्त हवाई अड्डा निर्माण की मांग को लेकर आगामी 6 अक्टूबर को 3 बजे से जिला मुख्यालय समाहरणालय के समीप से मांग जुलूस निकालने का निर्णय लिया गया।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *