Advertisement

गांधी एवं शास्त्री का आदर्श आज भी समाज को दे रहा मार्गदर्शन-अमित सरन

गांधी व् शास्त्री जयंती पर रेलवे कॉलोनी पार्क में किया गया वृक्षारोपण

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे के हद मे सोनपुर रेल मंडल में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतिम दिवस बीते 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं जय जवान जय किसान का नारा देनेवाले लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्वच्छता के लिए यहां प्रभात फेरी निकाली गयी। सोनपुर के रेलवे कॉलोनी स्थित पार्क में वृक्षारोपण भी किया गया।

इस अवसर पर प्रभात फेरी की शुरुआत मंडल कार्यालय सोनपुर से किया गया, जो रेलवे कॉलोनी होते अधिकारी क्लब तक गई। अध्यक्षता व नेतृत्व मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अमित सरन कर रहे थे। प्रभात फेरी में अपर मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम), सभी शाखाधिकारी, कर्मचारीगण तथा स्काउट एवं गाइड टीम ने भाग लिया।

प्रभात फेरी के दौरान उपस्थित जनसमूह को स्वच्छता एवं प्रकृति संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। प्रतिभागियों ने स्वच्छ भारत – स्वस्थ भारत एवं पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को निभाने का संदेश दिया। वहीं कॉलोनी में स्थित पार्क में वृक्षारोपण भी किया गया। ज्ञात हो कि बीते माह 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा के अन्तर्गत आयोजित स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के विभिन्न कार्यक्रमों का प्रस्तुतीकरण तथा प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था।

आज के कार्यक्रम के दौरान रहिवासियों को जागरूक करने के लिये स्काउट एवं गाइड सोनपुर टीम द्वारा नुक्कड़ नाटक का मंचन कर रेल यात्रियों एवं आमजन को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया गया। वहीं, अधिकारी क्लब के सभागार में गांधीजी की प्रतिमा व शास्त्रीजी के चित्र पर मंडल रेल प्रबंधक सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने माल्यार्पण किया।

इस मौके पर मंडल रेल प्रबंधक अमित सरन ने कहा कि महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के आदर्श आज भी समाज को मार्गदर्शन देते हैं। स्वच्छता, अनुशासन एवं सेवा भावना ही राष्ट्र की सच्ची शक्ति है और प्रत्येक व्यक्ति को इसमें अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान विभिन्न प्रतियोगिता भी आयोजित की गई थी। उनमें भाग लिए बच्चों को डीआरएम सरन ने सफल बच्चों को पुरस्कृत किया। साथ ही साथ सफाई में अच्छे कार्य करने वाले सफाई कर्मचारियों को भी पुरस्कृत किया गया। इससे पूर्व मंडल रेल प्रबंधक द्वारा कैरेज एंड वैगन विभाग द्वारा प्रदर्शित की गई विभिन्न कलाकृतियों का अवलोकन किया गया तथा अवलोकन पश्चात बनाने वाले की सराहना की गयी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *