स्वरोजगार से महिलाओं और उनके परिवार का होगा भविष्य उन्नत
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 3 अक्टूबर को राज्य की 25 लाख महिलाओं के खाते में स्वरोजगार के लिये ₹10 हजार की प्रथम क़िस्त की राशि का स्थानांतरण किया, जिसमें सारण जिले की 1 लाख 39 हजार लाभार्थी महिलायें भी शामिल हैं।
उक्त कार्यक्रम का जिला मुख्यालय छपरा एवं संबंधित प्रखंडों में भी बेबकास्टिंग के माध्यम से लाइव प्रसारण किया गया। जिसमें हजारों महिलाएं इससे सीधी जुड़ी देखी गईं। जिला समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी अमन समीर, उप विकास आयुक्त यतेंद्र कुमार पाल, अपर समाहर्त्ता मुकेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी तथा सैकड़ो जीविका दीदियां उपस्थित रहीं।
ज्ञातव्य हो कि बीते माह 26 सितम्बर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश की उपस्थिति में इस योजना की शुरुआत की थी। इसमें राज्य की 75 लाख महिलाओं को स्वरोजगार के लिए 10 हजार रुपये की प्रथम किस्त की राशि उनके बैंक खाते में स्थानांतरित की गई थी, जिसमें सारण जिला की 2 लाख 57 हजार महिलायें शामिल थी।
![]()













Leave a Reply