प्रहरी संवाददाता/धनबाद (झारखंड)। दशहरा के अवसर पर झारखंड के पड़ोसी राज्य बिहार के मुंगेर में हीरो राजन कुमार ने बफटा टीम के साथ लगातार कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
इसी कड़ी में उन्होंने भागलपुर में अपनी प्रस्तुति दी, जिसे देखकर दर्शक हर्षित हो गये। हीरो राजन ने मानिकपुर दुर्गा स्थान, बबरगज थाना के बगल में भागलपुर मे मानवाधिकार अध्यक्ष डॉ ईशान सिन्हा के कार्यक्रम में अपनी परफॉर्मेंस पेश की, जहां पुष्पगुच्छ देकर उन्हें सम्मानित भी किया गया। ज्ञात हो कि हीरो राजन एक आइकॉन के रूप में जाने जाते हैं।
उनकी हिट फिल्म नमस्ते बिहार आमजनों के मन मस्तिष्क पर अमिट छाप छोड़ चुकी है। साथ ही उनकी कई और फ़िल्में हैं, जिनके द्वारा वह लगातार दर्दको का दिल जीत रहे हैं। हर साल की तरह इस वर्ष भी दशहरा के पावन पर्व पर हीरो राजन ने बफटा टीम के साथ लगातार कई संस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये। इन प्रोग्राम में उन्होंने खुद एंकरिंग की जिससे पूरे कार्यक्रम में चार चांद लग गये।
मुंगेर की बड़ी दुर्गा माता का आशीर्वाद हीरो राजन के साथ है।उनके आशीर्वाद से ही उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। कई नेशनल, इंटरनेशनल अवार्ड्स हासिल कर चुके हीरो राजन की कई आने वाली फिल्म है।जिसमें उनका अलग ही अवतार नजर आएगा। वह लगातार कला और कलाकारों के हित में कार्यरत हैं।
हीरो राजन ने सभी को विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि असत्य पर सत्य, अन्याय पर न्याय और बुराई पर अच्छाई की जीत का यह पर्व दशहरा सबके जीवन में नई ऊर्जा और सफलता लेकर आए, मेरी यही कामना है। कहा कि आप अपने मन के अंदर मौजूद घमंड के रावण को भी मिटा दें, यह इस पर्व की आत्मा है।
![]()













Leave a Reply