युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी की इकाई कम्पनी आर्या डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आर्या डिजिटल ओटीटी के लिए भोजपुरी फिल्म शुभान अल्लाह बड़े मियां छोटे मियां के राइट्स लिया गया। कंपनी ने सारा फिल्म्स एंड एंटरटेनमेंट हाउस के बैनर तले बनी उक्त फिल्म के थिएटर राइट्स के साथ सभी एक्सक्लूसिव ऑल इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया राइट्स लिया हैं।
उक्त जानकारी आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह राजपूत द्वारा दिया गया। उन्होंने बताया कि एक साथ कई बड़ी फिल्मों के राइट्स लिए गए हैं।जिसका अपडेट एक – एक कर किया जाएगा। बताया कि फिलहाल फिल्म शुभान अल्लाह बड़े मियां छोटे मियां के अपडेट जारी हो रहे हैं। जिसका ट्रेलर बहुत जल्द जारी किया जाएगा। इसके बाद गाने और फिर पूरी फिल्म को आर्या डिजिटल ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि उपरोक्त फिल्म के मुख्य कलाकार भोजपुरी फिल्म के सुपरस्टार अभिनेता एवं गोरखपुर सांसद रवि किशन, अभिनेत्री सोनालिका प्रसाद, राजू सिंह माही, श्रद्धा तिवारी, सुनील जागेटिया, सूर्या दुबे, बबलू खान, चंदन सिंह एवं अन्य है। ज्ञात हो कि, फिल्म शुभान अल्लाह बड़े मियां छोटे मियां की कहानी पूर्ण रूप से पारिवारिक और मनोरंजक है। जिसमें भरपूर एक्शन, कॉमेडी, रोमांस और ड्रामा हैं।
मनोरंजन से भरपूर इस फिल्म को सभी को देखने की पूरी टीम की कामना हैं। इस फिल्म के निर्मात्री रेणु जागेटिया एवं निर्देशक प्रवीण कुमार गुड़ूरी, सह निर्माता पुलकित देवपूरा हैं।
बता दें कि आर्या डिजिटल ओटीटी भोजपुरी का पहला और नंबर वन ओटीटी प्लेटफॉर्म हैं। अभी तक 850 से अधिक भोजपुरी फिल्में, 1200 से अधिक वेब सीरीज और फिल्में व हॉलीवुड एवं साउथ की फिल्में हिंदी में आर्या डिजिटल ओटीटी पर रिलीज हैं।
![]()













Leave a Reply