एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो के सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देश पर जिले में अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध विशेष छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। दुर्गा पूजा के अवसर पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उत्पाद विभाग द्वारा यह कार्रवाई तेज की गई है।
इस क्रम में एक अक्टूबर को सिटी थाना क्षेत्र में छापामारी किया गया। बताया जाता है कि बोकारो प्लांट से सटे जंगल क्षेत्र में उत्पाद विभाग की टीम ने छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान अवैध महुआ भट्ठियों का पता लगाकर उन्हें पूरी तरह नष्ट कर दिया गया।
छापामारी अभियान में उक्त स्थल पर भारी मात्रा में जावा महुआ एवं तैयार महुआ शराब बरामद की गई। जिसमें 800 किलोग्राम जावा महुआ तथा 80 लीटर तैयार महुआ शराब जब्त कर सभी जब्त सामग्रियों को मौके पर नष्ट कर दिया गया। बताया जाता है कि छापामारी के दौरान उत्पाद टीम द्वारा संलिप्त आरोपियों की पहचान की गई है। विभाग आरोपियों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया है।
छापेमारी अभियान में निरीक्षक उत्पाद बिजय कुमार पाल, अवर निरीक्षक सदर-सह-तेनुघाट सन्नी विवेक तिर्की, अवर निरीक्षक बेरमो-सह-चंद्रपुरा महेश दास शामिल रहे। उत्पाद विभाग द्वारा बताया गया कि इस प्रकार की छापेमारी कार्रवाई जिले में आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि अवैध शराब के निर्माण और कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।
![]()













Leave a Reply