प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली में 30 सितंबर को मां महागौरी की पूजा व्रतधारी माताओं ने धूमधाम से की।
जानकारी के अनुसार शारदीय नवरात्र के अष्टमी तिथि को प्रातः सात बजे से दोपहर बारह बजे तक तथा दोपहर एक बजे से संध्या तक श्रद्धालू भक्तजनों ने पूजा की। इस अवसर पर सार्वजनिक संधि पूजा किया गया। पूजा के दौरान समिति की ओर से टेंट बनाकर व्रतधारियों के सहायतार्थ सराहनीय योगदान रहा।

बताया जाता है कि पेटरवार मठटोला स्थित दुर्गा मंदिर, खत्री टोला, बाजार टोला सहित विभिन्न पंचायतों के पूजा पंडालों में मां दुर्गा की पूजा अर्चना की गयी। शाम को संध्या आरती के दौरान एक हज़ार पुरुष, माताएं थक कर चूर हो गयी। प्रखंड के हद में चलकरी, खेतकों, मायापुर आदि पूजा पंडालों में पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गयी।
![]()













Leave a Reply