प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड क्षेत्र के चांदो पंचायत में अचानक आकाशीय बिजली(बज्रपात) से गाय एवं बछड़े की दर्दनाक मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार चांदो पंचायत के गड़री बस्ती से सटे मैदान स्थित वृक्ष तले 30 सितंबर को वर्षा के दौरान आकाशीय बिजली (ठनका) गिरने से गांव के बिनोद मुर्मू की गाय और बछड़े की दर्दनाक मौत हो गई।
प्रभावितों के अनुसार घर के सामने कुछ दूरी में दोनो मवेशी घास चर रहे थे कि अचानक जोरदार कड़क के साथ बज्रपात की घटना हुई और दोनों मवेशी उसके चपेट में आ गये। निकट में ही जिला परिषद सदस्य सह झामुमो नेता अशोक मुर्मू का आवास है। उन्होंने तुरंत घटना की सूचना अंचलाधिकारी (सीओ) पेटरवार तथा प्रखंड पशु-चिकित्सा पदाधिकारी को दी और त्वरित विभागीय कार्यवाही किए जाने की मांग की है।
![]()













Leave a Reply