Advertisement

पूर्व विधायक ने कसमार प्रखंड के पूजा पंडालों में लिया माँ दुर्गा का आशीर्वाद

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। नवरात्र के पावन अवसर पर गोमिया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो 30 सितंबर को बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के विभिन्न पूजा पंडालों में पहुंचे। उन्होंने श्रद्धापूर्वक माँ दुर्गा की आराधना की और क्षेत्रवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

इस मौके पर पुर्व विधायक डॉ महतो ने कहा कि नवरात्रि शक्ति और भक्ति का पर्व है, जो समाज को एकता, सद्भाव और नैतिक मूल्यों से जोड़ता है। उन्होंने पूजा समितियों द्वारा किए गए भव्य आयोजन की सराहना की तथा कहा कि ऐसे कार्यक्रम सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करते हैं।

पूजा पंडालों में पहुंचने पर स्थानीय रहिवासियों और पूजा समितियों के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। पुर्व विधायक ने उपस्थित श्रद्धालुओं से भी बातचीत की और उन्हें त्योहार की शुभकामनाएँ दीं। साथ में जिला परिषद उपाध्यक्ष बबीता कुमारी, राजेश कुमार राय, निशा कर डे, विजय कुमार जायसवाल, कृष्णा नंदन शर्मा, उपेंद्र कुमार जायसवाल, राजू महतो, धनलाल कपरदार, किशोर महतो, पंकज जयसवाल, मनोज कुमार, सुरेश कुमार, सुमित कुमार आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *