रंजन वर्मा कसमार बोकारो। बोकारो के चीरा चास स्थित वास्तु विहार प्रोजेक्ट 7 राजेन्द्र नगर कॉलोनी में दुर्गा पूजा के अवसर पर दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित विविध प्रतियोगिताओं के परिणाम 30 सितंबर को जारी किए गए।
जारी परिणाम में चित्रकला प्रतियोगिता के सब-जूनियर वर्ग में झील ने प्रथम, आर्या ने द्वितीय एवं सान्वी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में पीहू ने प्रथम, आदित्य ने द्वितीय एवं मेहरप्रीत ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसी प्रकार चित्रकला प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में अनिमेष ने प्रथम, परी ने द्वितीय एवं मानसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के मैजिकल चेयर सब-जूनियर वर्ग में आर्या झा ने प्रथम, राणा अनिकेत सिंह ने द्वितीय एवं सूर्यांश सिंह ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं, मैजिकल चेयर जूनियर वर्ग में अनुराग ने प्रथम, अर्णव ने द्वितीय एवं अवाश्यु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार मैजिकल चेयर महिला वर्ग में लूसी गुप्ता ने प्रथम, पूनम प्रसाद ने द्वितीय एवं संगीता रौशन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आध्यात्मिक क्विज प्रतियोगिता में इर्वि रानी व् प्रियंका कुमारी की जोड़ी ने प्रथम, रंजना विश्वकर्मा व् बिंदू देवी की जोड़ी ने द्वितीय एवं उर्मिला गुप्ता व् रंजना पांडेय की जोड़ी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को इस अवसर पर पुरस्कृत किया गया।
आयोजित प्रतियोगिताओं का आयोजन डॉ अवनीश कुमार झा, गौतम भारती एवं सच्चिदानंद पांडेय की निगरानी में संपन्न हुआ। मौके पर सत्येन्द्र नारायण सिंह, राजीव पांडेय, राणा चंदन सिंह, अशोक कुमार, सत्येन्द्र कुमार, एन.के.अखिलेश, उदय मुखर्जी, सत्येन्द्र पासवान, विजय सिंह, कौशल मिश्रा समेत पूजा समिति के अन्य पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply