Advertisement

Cyber पुलिस स्टेशन में पुलिसकर्मियों की कमी

साभार/ मुंबई। सायबर क्राइम (Cyber Crime) दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। सोशल मीडिया से भी अपराध में वृद्धि हुई है। जालसाज सोशल मीडिया के जरिए भी लोगों को चूना लगा रहे हैं। सायबर क्राइम पर अंकुश लगाने में पुलिस की अहम भूमिका है। मुंबई में सायबर क्राइम पर नियंत्रण के लिए सायबर पुलिस स्टेशन बना है। आरटीआई से खुलासा हुआ है कि सायबर अपराध को हल करने के लिए महत्वपूर्ण माने जाने वाले पुलिस उप निरीक्षकों एवं सिपाहियों के कई पद रिक्त हैं।

आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली (RTI Activist Anil Galgali) ने आरटीआई के अंतर्गत सायबर पुलिस स्टेशन को स्वीकृत पदों, कामकाजी पदों और रिक्तियों की जानकारी मांगी थी। सहायक पुलिस आयुक्त सूर्यकांत तरडे ने सायबर पुलिस स्टेशन की जानकारी दी है। सायबर पुलिस स्टेशन में कुल 60 पदों में से 47 पुलिसकर्मी कार्यरत हैं और 13 पद रिक्त हैं। 60 पदों में पुलिस उपनिरीक्षक और पुलिस कांस्टेबल का पद बहुत महत्वपूर्ण है।

पुलिस उपनिरीक्षक के 17 पदों में से केवल 7 कार्यरत हैं। कुल पुलिस उप निरीक्षक के 10 पद खाली हैं। इसके अलावा पुलिस कांस्टेबल के 26 पद स्वीकृत हैं, जबकि 18 पद रिक्त हैं, केवल 8 पुलिसकर्मी काम कर रहे हैं। स्वीकृत पदों के अभाव में उप पुलिस निरीक्षक के स्थान पर 9 सहायक पुलिस निरीक्षक कार्यरत हैं और 3 पुलिस हवालदार और 7 पुलिस नाइक कार्यरत हैं। 1 पुलिस निरीक्षक का पद भी रिक्त है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *