Advertisement

नार्कोटिक सेल ने किया महिला ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार

संवाददाता/ मुंबई। मुंबई पुलिस (Mumbai Police) के एंटी नार्कोटिक सेल (Anti narcotic cell) ने महिला ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस 5 महीने से उसकी खोजबीन कर रही थी। वह 36 लाख 40 हजार रुपए के गांजा की तस्करी के मामले में वांटेड थी।

एंटी नार्कोटिक सेल की घाटकोपर यूनिट के अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली कि साकीनाका के शालीमार होटल के पास महिला ड्रग्स तस्कर शमीम उर्फ शाबो माजिद शेख (37) आने वाली है।पुलिस की टीम ने ट्रैप लगाकर उसे गिरफ्तार किया। वह पिछले 5 महीने से फरार थी। एंटी नार्कोटिक सेल ने 16 मई को जोगेश्वरी-विक्रोली लिंक रोड में एक कार पकड़ी थी।

कार से 36 लाख 40 हजार रुपए का गांजा बरामद हुआ था। पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों से पूछताछ में गांजा की तस्करी करने वाली मास्टर माइंड शमीम उर्फ शाबो शेख के विषय में जानकारी मिली। पुलिस ने उसके घाटकोपर के दामोदर पार्क स्थित मैत्री को.ऑपरेटिव सोसायटी के घर में छापा मारा, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लगी। उसके बाद से शाबो फरार थी और अपने ठिकाने बदल-बदल कर रह रही थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *