Advertisement

कोल इंडिया परिवार का सदस्य होना गौरव की बात-शाहिद जमाल

यूनियन और प्रबंधन की मजबूत कड़ी रहे हैं जमाल-अजय

प्रहरी संवाददाता/रांची (झारखंड)। सीसीएल मुख्यालय में मुख्य प्रबंधक एचआर के पद पर कार्यरत शाहिद जमाल को इंटक से संबद्ध राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन प्रतिनिधियों द्वारा सम्मानित किया गया।

इस बावत जानकारी देते हुए राकोमयू नेता अजय कुमार सिंह ने 30 अगस्त को बताया कि जब शाहिद जमाल वर्ष 1994 में सीसीएल के एनके क्षेत्र में योगदान दिए थे। इसके बाद इनका स्थानांतरण कुजू क्षेत्र में हो गया। वे वर्ष 2004 से सीसीएल मुख्यालय में स्थापित थे जो आईआर विभाग, एनईई विभाग, सुरक्षा विभाग में अपनी सेवा प्रदान किये।

सिंह ने बताया कि जमाल आईआर में जब थे तो इन्होंने सीसीएल प्रबंधन और यूनियन के बीच मजबूत कड़ी का कार्य करते हुए कोयला उद्योग में मजबूत समन्वय स्थापित किया। मजदूरों के लिए सुख सुविधा, अन्य कल्याणकारी कार्य, सीसीएल के संयुक्त सलाहकार समिति में संचालित होता था वहां महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करते थे। प्रबंधन और यूनियन के बीच मजबूत तालमेल होने के कारण इसका सार्थक असर उत्पादन पर भी पड़ता था। क्षेत्र के विवादित मामलों में मुख्यालय द्वारा इन्हें क्षेत्र भेज कर मामले को निष्पादन करने की जिम्मेदारी दी जाती थी। सिंह ने बताया कि कई मामलों में शाहिद जमाल का आगमन बोकारो जिला के हद में बेरमो कोयलांचल के कथारा क्षेत्र, बीएंडके क्षेत्र, ढोरी क्षेत्र में हुआ करता था।

जमाल के सेवानिवृत्ति के दिन 30 अगस्त को राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन द्वारा उनके कार्यालय कक्ष में यूनियन की ओर से शाल एवं पुष्प गुच्छ से सम्मानित किया गया। आरसीएमयू सीसीएल रीजनल उपाध्यक्ष व् कथारा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह ने कहा कि जमाल एक ऐसे अधिकारी के रूप में अपनी सेवा प्रदान की, जो बिना रुकावट के सही और आवश्यक कार्य को समय सीमा के अंतर्गत निपटारा किया। मामले को सकारात्मक सोच के साथ संपन्न हो सके ऐसा प्रयास उनके कार्य शैली में देखने को मिला। जिन विभाग में इनका जवाबदेही दी गई उस कार्य का निपटारा पूरे लगनशीलता के साथ किये।

मौके पर भावुक होते हुए जमाल ने कहा कि कोयला उद्योग में कार्य कर बेदाग सेवा निवृत होना बहुत बड़ी उपलब्धि है। साथ ही कोयला उद्योग परिवार का सदस्य होना गौरव की बात है। यूनियन द्वारा मिले सम्मान को लेकर उन्होंने कहा कि यूनियन का सहयोग मुझे हमेशा मिलता रहा है और आज यह मिला सम्मान मेरे जीवन के उपलब्धि के इतिहास में शामिल होगा। इसके लिए यूनियन के प्रति मैं शुक्रगुजार हूं।

मैं निरंतर कोल इंडिया, सीसीएल परिवार का उत्थान की मंगल कामना करते हुए सभी से अपील करना चाहूंगा की बृहद सीसीएल परिवार को सहयोग प्रदान करते हुए अपने कर्तव्य निष्ठा के साथ कंपनी को आगे बढ़ाने में सहयोग प्रदान करें। यह मेरा अपील होगा। इस अवसर पर अजय कुमार सिंह, राजेश शर्मा, संजय मिश्रा, मनोज सिंह, नसीम अख्तर, विजय यादव, संतोष सिन्हा सहित अन्य उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *