Advertisement

इलाज के दौरान सीसीएलकर्मी की मौत, आश्रित को नौकरी देने की मांग

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी खास भूमिगत खदान में कैटिगरी 5 के पद पर कार्यरत सुभाष धोबी का निधन इलाज के दौरान भेल्लौर अस्पताल चेन्नई में हो गया।

बताया जाता है कि पिछले दिन परियोजना में कार्य के दौरान सुभाष धोबी घायल हो गए थे। परिजनों ने 30 अगस्त को शव को लेकर महाप्रबंधक कार्यालय ढोरी पहुंच गए‌ और‌ क्षेत्राधिकारी कार्मिक एवं मानव संसाधब कुमारी माला से उनके आश्रित को नौकरी देने की मांग करने लगे। क्षेत्राधिकारी माला ने तत्काल दाह संस्कार के लिए चेक देने की बात कही और कागजी प्रक्रिया पूरी कर नौकरी देने की बात कही। तब जाकर परिजन शांत हुए।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *