सच्चे अर्थो में मजदूरों के मसीहा थे दिवंगत रामदास सिंह-महारूद
प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी जीएम कॉलोनी स्थित आरकेएमयू कार्यालय परिसर में गिरिडीह के पूर्व सांसद सह श्रमिक नेता रामदास सिंह की 20वीं पुण्यतिथि मनायी गयी। इस अवसर पर दिवंगत पुर्व सांसद को श्रद्धांजलि दी गयी।
आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन ढोरी क्षेत्रीय सचिव महारूद्र सिंह ने कहा कि स्व. रामदास बाबू सच्चे अर्थो में मजदूरों के मसीहा थे। वे हर व्यक्ति का काम तुरंत करते थे। उनके सान्निध्य में उन्हें काफी कुछ सीखने का मौका मिला। उनके बताए रास्ते पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
यूनियन के बीएंडके क्षेत्रीय सचिव गजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि स्व. रामदास सिंह सादा जीवन एवं उच्च विचार वाले थे। उन्होंने संसदीय राजनीति के तहत दो बार गिरिडीह क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने के साथ ही एक बार विधायक के तौर पर भी बेरमो वासियों की सेवा की। राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन की स्थापना कर वे जीवन पर्यन्त मजदूरों के अधिकार के लिए लड़ते रहे। कथारा क्षेत्रीय सचिव विजय सिंह ने कहा कि यदि अन्य नेता भी रामदास सिंह जैसा बन जाएं, तो देश का कल्याण हो जाए। कहा कि वे उनके रास्ते पर चलने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि उनके अधूरे सपनों को पूरा किया जा सके।
मौके पर मुख्य रूप से सुशील सिंह, गणेश राम, सत्येन्द्र चौहान, विकास सिंह, सुधीर सिंह, रवि साहनी, शंकर प्रसाद, अभिषेक शर्मा, सुरेश महतो, पवन मिश्रा, शरद कुमार, पंकज कुमार, रामेश्वर कुमार, राजेन्द्र प्रसाद, विश्वनाथ साहू, जसबीर, बबलू सिंह, राजेन्द्र सिंह, राजकुमार, गंगाधर, अभिजीत, पिंटू कुमार, रवीन्द्र दीगार, अमित शर्मा, उमेश कुमार आदि ने श्रद्धांजलि दी।
![]()













Leave a Reply