Advertisement

ऑफिसर्स क्लब में बीएंडके क्षेत्र के सेवानिवृत्त कर्मियों को सम्मानपूर्वक दी गई विदाई

कोल इंडिया परिवार हमेशा अपने मजदूरों के साथ खड़ा रहा है-विनय रंजन टुडू

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में करगली स्थित ऑफिसर्स क्लब में 30 अगस्त को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यहां सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के सेवानिवृत कामगारों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गयी।

जानकारी के अनुसार बीएंडके क्षेत्र के विभिन्न परियोजनाओं से सेवानिवृत्त 7 कामगारों को अधिकारियों व यूनियन प्रतिनिधियों ने प्रतीक सम्मान के साथ शॉल ओढ़ाकर विदाई दी। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित क्षेत्राधिकारी कार्मिक एवं मानव संसाधन विनय रंजन टुडु ने कहा कि सेवानिवृत्ति एक व्यवहारिक प्रक्रिया है, जिससे हर किसी को एक दिन गुजरना पड़ता है। उन्होंने कहा कि कामगारों की मेहनत के बल पर ही आज कोल इंडिया इस मुकाम तक पहुंचा है। कोल इंडिया परिवार हमेशा अपने मजदूरों के साथ खड़ा रहा है। कामगारों को रिटायरमेंट के बाद अपने भविष्य के लिए सुरक्षित धनराशि रखनी चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन नोडल ऑफिसर प्रेक्षा मिश्रा ने किया। जबकि मौके पर प्रबंधक मानव संसाधन पी एन सिंह, रमेश कुमार, एस डी रत्नाकर, यूनियन नेता सह जिला परिषद सदस्य ओमप्रकाश सिंह उर्फ टीनू सिंह, यूनियन प्रतिनिधि आभाष चंद्र गांगुली, डी पी मोर्या, गजेंद्र प्रसाद सिंह, गणेश प्रसाद महतो, विजय भोई, दिलीप मारिक, पंकज महतो, संतोष कुमार आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *