सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में सेल संबद्ध डीएवी पब्लिक स्कूल चिड़िया में 30 अगस्त को सामूहिक हवन का आयोजन किया गया। हवन में देश व् क्षेत्र में जन कल्याण की कामना की गयी।
स्कूल के प्राचार्य डॉ शिव नारायाण सिंह की अध्यक्षता में शिक्षकों एवं बच्चों ने हवन कर जनकल्याण की कामना की। कार्यक्रम में वैदिक मंत्र उच्चारण से सारा वातावरण गुञ्जायमान हो उठा। छात्रों पर पुष्प की वर्षा कर शिक्षक संदीप चक्रवर्ती, नित्यानन्द भगत एवं एस के पांडेय ने उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर हवन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ सिंह ने कहा कि मनुष्य को नकारत्मक सोच को त्याग कर सदैव उर्जावान विचारों का संचार करना चाहिए। हवन में शामिल आस्था राज, पूर्वी ठाकुर, दृष्टि राय, परिधि भारद्धाज, साक्षी शर्मा, आदित्य प्रेयष, आयुष शर्मा, दिव्य जैन, प्रिंस कुमार, हर्षित नोनिया, अनश, सनत दास, मनप्रित सिंह आदि बच्चों ने शिक्षक श्रवण कुमार पांडेय, संदीप चक्रवर्ती, नित्यानन्द भगत एवं बलभद्र विंधानी से आर्शीवाद लिया। यहां उपस्थित बच्चो में विशेष उत्साह देखा गया।
![]()













Leave a Reply