Advertisement

सुरक्षित शनिवार पर आर. बी. स्कूल में शिक्षक, अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन

खेल स्वस्थ शरीर एवं स्वस्थ मानसिकता का प्रतिफल-प्रभारी प्रधानाध्यापक

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में दरियापुर प्रखंड के आर.बी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बारवें परसौना में 30 अगस्त को मुख्यमंत्री सुरक्षित शनिवार अंतर्गत शिक्षक, अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस शनिवार का विषय खेलों और सीखो पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक ने प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल स्वस्थ शरीर एवं स्वस्थ मानसिकता का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि खेल से एक अच्छे व्यक्तित्व, उत्तम विचार, उत्तम चरित्र का निर्माण होता है। खेल से शरीर के मांसपेशियां में खिंचाव होता है, जिससे मनुष्य का शरीर सौष्ठव एवं सुडौल, ताकतवर बन जाता है। कहा गया है कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है। खेलों को खेलना एवं उसके नियमों को जानना उसकी तकनीक को जानकर खेलना बड़ा ही रोमांचकारी होता है।

मेजर ध्यानचंद के जयंती 29 अगस्त को विद्यालय परिसर में खेल दिवस का कार्यक्रम आयोजित कर मेजर ध्यानचंद की जयंती को यादगार बनाने के लिए बिहार के सभी विद्यालयों में त्रि-दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी में अभिभावक भुटाली राय, रंजय राय, भोला पंडित, महेश राम, सुनिता देवी आदि ने अपने विचार प्रकट किये। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मानवेंद्र कुमार सिंह ने किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक आशीष साहिल, कृष्ण मोहन राम, प्रकाश मिश्रा, नवनीत कुमार, गोविंद सिंह, अखिलेश, उपेन्द्र कुमार गिरि, दीपक कुमार, धर्मेन्द्र गुप्ता, प्रतिज्ञा गुप्ता, राखी कुमारी, रेहाना बानो, संगीता कुमारी, आफ़रीन खातून, ममता कुमारी, प्रियंका कुमारी, संजू आदि ने कार्यक्रम को संवारने में बढ़ -चढ़कर हिस्सा लिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *