Advertisement

पेटरवार के खत्री मुहल्ला में श्रीगणेश पूजनोत्सव में बह रही है भक्ति का बयार

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार स्थित खत्री मोहल्ला रुकाम रोड मंदिर परिसर में बीते 27 अगस्त से आयोजित श्रीगणेश पूजा महोत्सव में लगातार बढ़ रही भीड़ ने पुरे जिले को आकर्षित कर दिया है।

श्रीगणेश पूजा महोत्सव के तृतीय दिवस 29 अगस्त को रात्रि प्रवचन के दौरान मध्य प्रदेश से पधारे आचार्य महेंद्र शास्त्री ने अपने मूखारविंद से रामायण, शिवपुराण आदि ग्रंथों से उपस्थित श्रोताओं को कई मार्मिक कथाएं सुनाई। उन्होंने रामायण के श्रीराम सहित सीता, सवरी के निश्चल प्रेम, भरत चरित, केवट की प्रभुभक्ति, लक्ष्मण की त्याग व वीर हनुमान की गाथा की बेवाक विश्लेषण की तथा मानव समाज को इन कथाओं को जीवन में डालने की सलाह दी है।

बता दें कि उक्त आयोजन स्थल पर प्रवचन शुरू होने के पूर्व संध्या बेला में श्रीगणेश जी की आरती में काफी संख्या में श्रद्धालुगण शामिल हुए। उनके बीच समिति की ओर से प्रसाद वितरण किया गया। पूरे गांव तथा आसपास के इलाके में मानो भक्ति की बयार बह रही हो।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *