Advertisement

रेल विस्तार एवं विकास मंच ने 22 सितंबर से भूख हड़ताल को लेकर की नुक्कड़ सभा

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। बिहार के समस्तीपुर में रेल कारखाना में पीओपी डब्बा निर्माण शुरू करने, भोला टाकीज, मुक्तापुर गुमटी पर ओवरब्रीज निर्माण कार्य शुरू करने, कर्पूरीग्राम-ताजपुर-महुआ-भगवानपुर एवं केबल स्थान-कर्पूरीग्राम नई रेल लाईन योजना को मंजूरी देने, रेल अस्पताल को केंद्रीय अस्पताल का दर्जा देने, माधुरी चौक स्थित चिल्ड्रेन पार्क का जीर्णोद्धार करने आदि मांगों को लेकर आगामी 22 सितंबर से रेल कारखाना पर आंदोलन की चेतावनी दी गयी है।

वहीं आहुत क्रमिक भूख हड़ताल आंदोलन को बड़ी भागीदारी से सफल बनाने के उद्देश्य से 29 अगस्त को सर्किट हाउस समेत भोला टाकीज, मुक्तापुर रेल गुमटी, बाजार समिति चौक, चीनी मील चौक, स्टेडियम गोलंबर पर रेल विस्तार एवं विकास मंच द्वारा नुक्कड़ नाटक आयोजित किया गया।

मौके पर मंच के संयोजक शत्रुघ्न राय पंजी, भाकपा माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह, जीबछ पासवान, जीतेंद्र कुशवाहा, राजद नेता राम विनोद पासवान, राकेश ठाकुर, कांग्रेसी नेता विश्वनाथ सिंह हजारी, मो. शाद अहमद आदि उपस्थित थे।
इस अवसर पर मंच के संयोजक शत्रुघ्न राय पंजी ने नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि चुप्पा एवं अपना घर भरने वाले जनप्रतिनिधियों के कारण चीनी मील, पेपर मील आदि समस्तीपुर से चला गया।

जुट मील अंतिम सांस गिन रहा है। कोई नया कल- कारखाना का स्थापना नहीं हो सका है। अंग्रेज के जमाने का रेल कारखाना समस्तीपुर की पहचान रही है। उन्होंने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद वर्ष 2012 में रेल मंत्रालय द्वारा समस्तीपुर रेलवे वर्कशॉप को माल डिब्बा के पीओएच कार्य के लिए भेजे गये प्रस्ताव को सत्र 2014-15 में कार्य की स्वीकृति दी गई। इसके बाद बजट सत्र 2016-17 में पीओएच के लिए 63 करोड़ 82 लाख 57 हजार रुपए आवंटित भी किया गया।

इसमें से 2019-20 में आंशिक राशि की निकासी भी की गई, लेकिन जगह कम होने का बहाना बनाकर कार्य प्रारंभ नहीं किया गया। इसे लेकर मध्य पुर्व रेल मुख्यालय महाप्रबंधक हाजीपुर द्वारा बनाया गया जांच कमिटी भी पीओएच की दिशा में सकारात्मक अनुशंसा किया गया है। बाबजूद इसके पीओएच निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है।

भाकपा माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए समस्तीपुर वासियों से अपील की कि आगामी 22 सितंबर से होने वाले अनिश्चितकालीन क्रमिक भूख हड़ताल में शामिल होकर रेल प्रशासन के हठधर्मिता पर रोक लगाने एवं समस्तीपुर रेल कारखाना में पीओएच निर्माण कार्य शुरू कराने में सहयोग एवं समर्थन करें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *