एस. पी. सक्सेना/बोकारो। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई एवं आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में 28 अगस्त को बोकारो जिला के हद में जारंगडीह स्थित के. बी. कॉलेज में नशा मुक्त भारत अभियान जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला का विधिवत शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यशाला में व्याख्याताओं, शिक्षकेत्तर कर्मियों, छात्र-छात्रा, एनएसएस स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
इस अवसर पर कार्यशाला के मुख्य अतिथि जिला तंबाकू नियंत्रण इकाई बोकारो के मो. असलम एवं विशिष्ट अतिथि छोटेलाल दास ने कहा कि नशा मुक्त भारत अभियान भारत सरकार की एक पहल है, जो ड्रग्स के खतरे के खिलाफ देश की लड़ाई को दुहराती है। प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने कहा कि कॉलेज परिसर धूम्रपान मुक्त रखने हेतु कॉलेज परिवार पुरी तरह प्रतिबद्ध है। कहा कि यहां नशा मुक्त भारत निर्माण हेतु जागरूकता अभियान हमेशा चलाया जाता है।
इस अवसर पर कॉलेज के प्रोफेसर इंचार्ज गोपाल प्रजापति ने कहा कि नशीले पदार्थ के सेवन के कारण अपराध दर में वृद्धि हुई है और समाज पर इसका व्यापक बुरा असर पड़ा है। आईक्यूएसी समन्वयक (कोऑर्डिनेटर) डॉ अरुण कुमार रॉय महतो ने कहा कि धूम्रपान न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि यह छात्र छात्राओं की पढ़ाई पर भी असर डाल सकता है। एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार ने कहा कि भविष्य में भी जागरूकता अभियान एनएसएस द्वारा चलाया जाता रहेगा, ताकि छात्र छात्रा एवं स्वयं सेवकों में नशीली दवाओं के दुरूपयोग व धूम्रपान के खतरों की जानकारी मिलती रहे।

नशा मुक्त भारत निर्माण जागरूकता कार्यशाला में नशे के दुष्प्रभाव, नशीला पदार्थों के प्रकारों व इसके शारीरिक मानसिक मनोवैज्ञानिक दुष्परिणाम आदि की जानकारी दी गई। उपस्थित जनों ने नशा मुक्त कॉलेज परिसर का संकल्प की शपथ ली।
मौके पर एनएसएस स्वयं सेवकों ने पोस्टर, स्लोगन, भाषण, निबंध आदि के माध्यम से नशा मुक्त समाज निर्माण का संदेश देने का कार्य किया, जिसमें जागृति कुमारी, रेशमा परवीन, मिलन कुमार गुप्ता, तनु कुमारी, शिव शंभु कुमार, सुमीत कुमार सिंह, अंतरा कुमारी, सोनिका कुमारी, रोशनी कुमारी, प्रज्ञा कुमारी, ईशा कुमारी, काजल कुमारी, सोनू कुमार शर्मा, स्नेहा कुमारी, मोहिनी कुमारी, नीतू कुमारी, पीयूष कुमार मंडल, तनु कुमारी, सुनैना कुमारी, आदि शामिल थे। संचालन डॉ प्रभाकर कुमार तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ अरुण रंजन ने किया।
जागरूकता कार्यशाला में उपरोक्त के अलावा डॉ साजन भारती, डॉ शशि कुमार, डॉ अरुण रंजन, डॉ व्यास कुमार, रविंद्र कुमार दास, सदन राम आदि कॉलेज परिवार के सदस्यों, एनएसएस के स्वयं सेवकों की उपस्थिति रही।
![]()













Leave a Reply