Advertisement

पूजा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष के निधन पर शोक सभा

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला के हद में कथारा चार नंबर मंदिर प्रांगण में 28 अगस्त की संध्या शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में बड़ी संख्या में कथारा चार नंबर दुर्गा पूजा कमिटी, मंदिर कमिटी व् आसपास के गणमान्य जन शामिल होकर सेवानिवृत सीसीएल कर्मी तथा कथारा चार नंबर दुर्गा पूजा कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष दिवंगत देवेंद्र यादव के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया।

स्थानीय समाजसेवी सह सेवानिवृत सीसीएल कर्मी राम कुमार यादव की अध्यक्षता तथा कांग्रेसी नेता विजय यादव के संचालन में आयोजित शोक सभा को संबोधित करते हुए बेरमो विधायक प्रतिनिधि, श्रमिक नेता सह कथारा चार नंबर दुर्गा पूजा समिति सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि अचानक उनके बीच से गार्जियन स्वरूप देवेंद्र यादव के चले जाने से हम सभी मर्माहत है। उनकी कमी हम सभी को सदा खलेगी। कहा कि नियति को जो मंजूर था उसपर किसी प्रकार की टिप्पणी करना उचित नहीं होगा, फिर भी उनकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। कहा कि दिवंगत यादव की आत्मा को शांति मिले और उनके परिवार जनों को दुःख सहने की ईश्वर शक्ति प्रदान करे यही उनकी कामना है।

शोक सभा को तपेश्वर चौहान, एन. के. त्रिपाठी, राजेश शर्मा, प्रोफेसर श्याम नंदन मंडल, आशीष चक्रबर्ती आदि ने संबोधित किया। शोक सभा में दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी। साथ हीं शांति का नारा लगाया गया। शोक सभा में उपरोक्त के अलावा सूर्यकान्त त्रिपाठी, मो. नसीम अख्तर, संतोष सिन्हा, देवाशीष आस, कमलकांत सिंह, कथारा चार नंबर मंदिर के मुख्य पुजारी गुप्तेश्वर पांडेय, सोनु पांडेय, राजेश कुमार पांडेय, राजीव कुमार पांडेय, राजेंद्र यादव, दीपक कुमार, बच्चू राम, सुरेश ठाकुर, गोबिंद यादव, प्रदीप कुमार यादव, राजेंद्र रजवार, नारायण यादव, आयुष कुमार, सुरेश कुमार सिंह, पिंटू रॉय, विनेश्वर नोनिया, संजय गिरि, गोपाल राम, शशि कुमार, बिरजा, मनोज कुमार सिंह, अनुज कुमार, नागेश्वर नोनिया, अमनदीप सिंह, जगजीवन राम आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *