अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के केंद्रीय कमिटी के फैसले के आधार पर अपनी चिरलंबित मांगों को लेकर सोनपुर रेल मंडल के रनिंग कर्मियों ने 27 अगस्त को धरना प्रदर्शन किया।
जानकारी के अनुसार सारण जिला के हद में सोनपुर स्थित संयुक्त क्रू लॉबी पर धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। धरना-प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ नारेबाजी भी की गयी।
सभा की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष अभय कुमार भारती ने किया। मुख्य वक्ता के रूप में क्षेत्रीय अध्यक्ष दिनेश प्रसाद श्रीवास्तव, कार्यकारी क्षेत्रीय अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष शिव शंकर मंडल, शाखा सचिव नरेंद्र कुमार, संयुक्त मंडल मंत्री सनी कुमार, शम्मी प्रकाश, नंदकिशोर यादव,राकेश कुमार, अरविंद कुमार, जितेंद्र सिन्हा, विनोद कुमार, ललन कुमार , मितुल कुमार, राहुल सौरभ आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।
धरना प्रदर्शन व् सभा में उपस्थित लगभग 55/60 रनिंग स्टाफ ने एक स्वर में वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक मुर्दाबाद के नारे लगाए। सेवानिवृत रनिंग स्टाफ की पुनः बहाली कराना बंद करने और सिग्नल पासिंग एट डेंजर के केस में 30 एवं 55 प्रतिशत की कटौती करना बंद करने की मांग की गई।साथ ही साथ वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अपनी तानाशाही रवैया एवं लोको रनिंग स्टाफ से अभद्र व्यवहार करना बंद करें आदि नारेबाजी भी हुई। सभा के अंत में वक्ताओं ने कहा कि यदि वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अपने तानाशाही रवैया में सुधार नहीं किया तो भविष्य में संगठन कड़े फैसले लेने पर बाध्य होगी।
![]()













Leave a Reply