एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। धनबाद जिला के चर्चित नीरज सिंह हत्याकांड मामले में 27 अगस्त को बड़ा फैसला आया। न्यायलय ने आठ साल पांच महीने बाद हत्या के आरोपित पूर्व विधायक संजीव सिंह, जैनेंद्र सिंह उर्फ पिंटू सिंह, डब्लू मिश्रा, विनोद सिंह, सागर सिंह उर्फ शिबू, चंदन सिंह, कुर्बान अली, पंकज सिंह और रणधीर धनंजय उर्फ धनजी सहित सभी को रिहा कर राहत दी है।
पूर्व विधायक संजीव सिंह की रिहाई पर 27 अगस्त की देर शाम बोकारो जिला के हद में फुसरो में समर्थकों ने जश्न मनाया तथा मिठाई बांटे। इस अवसर पर जनता मजदूर संघ ढोरी क्षेत्र के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाया और आतिशबाजी किया।

बताते चले की 21 मार्च 2017 को धनबाद स्टील गेट के पास अंधाधुंध फायरिंग में नीरज सिंह, चंद्रप्रकाश महतो, अशोक यादव और मुन्ना तिवारी की हत्या कर दी गई थी।
न्यायलय का फैसला आते ही पूर्व विधायक संजीव सिंह के समर्थकों में जश्न और खुशी की लहर दौड़ गई। जगह-जगह पटाखे छोड़े जा रहे हैं और समर्थक मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर कर रहे हैं। यह फैसला झारखंड की सियासत में लंबे समय तक चर्चा का विषय बना रहेगा।
मौके पर जमसं ढोरी क्षेत्रीय सचिव विकास कुमार सिंह, अध्यक्ष धीरज पांडेय, वेलफेयर सदस्य ओम शंकर सिंह, नवीन श्रीवास्तव, चंद्रभान सिंह, राहुल कुमार, सुमन पांडेय, प्रकाश कुमार कुमार, चंदन तिवारथा, राहुल प्रताप सिंह, अख्तर अंसारी, वीरेंद्र वर्मा आदि मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply