एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। खेल महागूंज परिवार बेरमो के सौजन्य से बोकारो जिला के हद में बिनोद बिहारी महतो फुटबॉल ग्राउंड करगली में 27 अगस्त से डे नाईट पांच दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। समापन आगामी 31 अगस्त को करम महोत्सव को संपन्न होगा।
जानकारी के अनुसार यह आयोजन आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव सह सांसद प्रतिनिधि संतोष कुमार महतो की ओर से 31 अगस्त को आयोजित करम महोत्सव को लेकर किया जा रहा है। यहां खेल महागूंज फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि बेरमो थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह, आयोजक संतोष कुमार महतो सहित आजसू पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व फुटबॉल को कीक मारकर किया। उद्घाटन मैच बोकारो एफसी बीटीपीएस बनाम एएसएफसी लइओ बस्ती के बीच खेला गया, जिसमें बोकारो एफसी बीटीपीएस ने 3-1 गोल से मैच हासिल की।
आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें भाग ले रही है। आगामी 31 अगस्त को प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला जायेगा। खेल में रेफरी की भूमिका राज सिंह, बिनोद बोदरा, निर्मल मांझी, मनोज कुमार महतो, एसके मुखर्जी निभा रहे है। फुटबॉल प्रतियोगिता के उद्घाटन के अवसर पर बेरमो थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन से खिलाड़ियों को अपना प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है। सभी खिलाड़ी तन मन के साथ खेल को खेल भावना से खेलने का काम करें। कहा कि खेल में जीत हार लगी रहती है। इससे किसी को निराश होने की जरूरत नहीं है। कहा कि हमारा देश जिस प्रकार से क्रिकेट व हॉकी में विश्व चेम्पियन बना है, उसी प्रकार फुटबॉल में भी विश्व चेम्पियन बनेगा। कहा कि फुटबॉल प्रतियोगिता के दौरान पुलिस की जो भी सुरक्षा को लेकर व्यवस्था की जरूरत होगी उसे पूरा किया जायेगा। करम महोत्सव के दौरान पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।
आयोजक संतोष महतो ने कहा कि वर्षों पूर्व खेल महागूंज की शुरूआत कदमाडीह ग्राउंड से की गयी थी, जिसे अब बड़े स्तर पर करगली ग्राउंड में खेल महागूंज के साथ—साथ करम महोत्सव करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी 31 अगस्त करम महोत्सव को लेकर हिन्दुस्तान पुल फुसरो से करगली ग्राउंड तक भव्य जुलूस निकाला जायेगा, जिसमें बेरमो विधानसभा क्षेत्र के हर प्रखंड से माताएं व बहनें शामिल होगी। इसी दिन खेल महागूंज का समापन होगा। फुटबॉल प्रतियोगिता में विजेता टीम को 50 हजार रूपये नगद के साथ बड़ा शील्ड व उप विजेता टीम को 30 हजार नगद के साथ छोटा शील्ड दिया जायेगा। इसके अलावे तृतीय व चतुर्थ स्थान में आने वाले टीम को दस—दस हजार रूपये पुरस्कार के रूप में दिया जायेगा।
मौके पर झामुमो नेता भोलू खान, सांसद प्रतिनिधि महेंद्र चौधरी, महेश देशमुख, गोपी महतो, संतोष रवानी, विक्की महतो, मनोज महतो, बिनोद बाउरी, कृष्णा महतो, प्रकाश कुमार, बीरू हरि, महादेव महतो, विक्की मेहता, रोहित चौधरी, लौकी महतो, यशवंत महतो, बासुदेव लहरी, खुदेश्वरी देवी, कंचन देवी, फूलमती देवी, सुनील कुमार, रवि कुमार, प्रदीप महतो, पंकज कुमार चौधरी, उमेश कुमार, सूरज कुमार, सोनू कुमार, मिलन कुमार, गोविंद कुमार, निहाल कुमार, कैलाश महतो, ओमप्रकाश राजा, प्रियंका गुप्ता आदि मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply