पूजा को लेकर प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित हो कार्य-अजय
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के कॉलोनी के रख-रखाव एवं साफ सफाई के लिए पूरे क्षेत्र में करोड़ों रुपया का कार्य सीएससी द्वारा किया जा रहा है। बावजूद इसके क्षेत्र के दर्जनों श्रमिक कॉलोनीयों के मजदूर आवासो का बुरा हाल है। कॉलोनीयों में बजबजाती नाली, कूड़ेदान में कचरा का अंबार कॉलोनियों की खूबसूरती खुद-ब-खुद बयां कर रही है। उक्त बाते 27 अगस्त को इंटक से संबद्ध राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कही।
उन्होंने कहा कि जहां प्रत्येक दिन साफ सफाई किए जाने का प्रावधान है, वही दो महीना, तीन महीना के अंतराल में संवेदको द्वारा साफ सफाई अभियान किया जा रहा है।कॉलोनी का अधिकांश स्ट्रीट लाइट बेकार पड़ा है। अधिकांश कॉलोनी अंधेरा होने पर भयावह मंजर बयां करती है। जिससे श्रमिक वर्ग में प्रबंधन के प्रति नाराजगी है। कहा कि मजदूर प्रतिनिधियों व् श्रमिकों द्वारा प्रबंधन को कई बार आवेदन भी प्रेषित किए गये हैं, बावजूद इसके प्रबंधन द्वारा गंभीर हालत होने पर भी ध्यान नहीं दिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।
आरसीएमयू क्षेत्रीय अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह ने महाप्रबंधक को पत्र प्रेषित कर कॉलोनियों का निरीक्षण करते हुए दुर्गा पूजा से पहरव कार्य करवाये जाने का अनुरोध किया है। साथ ही कहा कि जल्द ही यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल महाप्रबंधक संजय कुमार से मिलकर समस्याओं से अवगत कराएगा।
![]()













Leave a Reply