Advertisement

गणेश पूजा कलश यात्रा में शामिल हुए पूर्व विधायक डॉ लंबोदर

विजय कुमार साव/ गोमिया (बोकारो)। गणेश पूजा के अवसर पर आयोजित कलश यात्रा में गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो शामिल हुए। इस अवसर पर पुर्व विधायक के साथ क्षेत्र के सैकड़ो की संख्या में युवतियां कलश यात्रा में शामिल हुई।

जानकारी के अनुसार गोमिया प्रखंड के हद में पलिहारी गुरुडीह पंचायत में धूमधाम से भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। इस अवसर पर 27 अगस्त की सुबह यहां कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो शामिल हुए, साथ ही पूर्व मुखिया ललिता देवी, समाजसेवी दुलाल प्रसाद एवं दर्जनों गणमान्य कलश यात्रा में शामिल थे।

आयोजित कलश यात्रा गोमिया मोड़ से होते हुए भगत अहरा तालाब पहुंची, जहां ब्राह्मण के मंत्रोंचार के साथ कलश में जल भर कर मुख्य मार्ग होते हुए भगवान गणेश की प्रतिमा के समीप स्थापित किया गया। उक्त कलश यात्रा में शामिल पूर्व विधायक ने कहा कि भगवान गणेश विघ्नहर्ता है और उनकी सेवा से इंसानों के सारे दु:ख, दर्द एवं कष्ट दूर होते हैं। क्षेत्र का वातावरण भक्ति मय माहौल में ढल जाता है और श्रद्धालु भगवान गणेश की पूजा अर्चना में मग्न हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि वे भी अपने क्षेत्र के रहिवासियों के मंगल कामना तथा शांति के लिए भगवान श्रीगणेश से प्रार्थना करते हैं।

मौके पर गोमिया प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष पंकज पांडेय उर्फ टीलू पांडेय, सांसद प्रतिनिधि विपिन कुमार नायक, प्रभु स्वर्णकार, आदित्य पांडेय, अंशु कुमार, किशोर बर्मन, विनीत कुमार सहित सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुगण मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *