अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के हद मे सोनपुर रेल मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों एवं ट्रेनों में अलार्म चेन पुलिंग (एसीपी) की घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बीते 26 अगस्त को कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। यात्रियों की सुरक्षा एवं रेलगाड़ियों के समय पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लगातार यह अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों एवं ट्रेनों में एसीपी की घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल चार आरोपियों को रंगेहाथ बिना उचित कारण चेन पुलिंग करते गिरफ्तार किया गया। बताया जाता है कि हाजीपुर पोस्ट के ट्रेन क्रमांक 01666 में नन्दनी लगुनिया यार्ड पर चैन पुलिंग की घटना में एक आरोपी गिरफ्तार किया गया। मानसी पोस्ट अन्तर्गत ट्रेन क्रमांक 12523 में मानसी यार्ड पर चैन पुलिंग की घटना में भी एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। बेगूसराय पोस्ट के ट्रेन क्रमांक 14037 में बेगूसराय यार्ड पर चैन पुलिंग की घटना में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा बरौनी पोस्ट में ट्रेन क्रमांक 15204 में तेघड़ा–बरौनी खंड पर चैन पुलिंग की घटना में एक आरोपी को बिना उचित कारण चेन पुलिंग करते गिरफ्तार किया गया।
इस बावत रेल प्रशासन ने दोहराया है कि अलार्म चेन पुलिंग की घटना न केवल यात्रियों की सुरक्षा के लिए खतरनाक है, बल्कि इससे रेल गाड़ियों के समय पालन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। ऐसे कार्यों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध रेलवे अधिनियम की धारा 141 के अंतर्गत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
![]()













Leave a Reply