Advertisement

के बी कॉलेज बेरमो को मिला शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार का उन्नत भारत अभियान

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। ग्रामीण क्षेत्र में विशिष्ट कार्य को लेकर शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा बोकारो जिला के हद में जारंगडीह स्थित के. बी. कॉलेज को उन्नत भारत अभियान प्रमाण पत्र दिया गया।

इस बावत कॉलेज के प्राचार्य लक्ष्मी नारायण, प्रोफेसर इंचार्ज गोपाल प्रजापति ने कहा कि शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार का अभियान मिलने से कॉलेज का समग्र विकास होना है। कहा कि देश स्तर पर के बी कॉलेज बेरमो की ख्याति बढ़ रही है। उन्नत भारत अभियान कॉर्डिनेटर डॉ अरुण कुमार रॉय महतो ने कहा कि उन्नत भारत अभियान भारत के ग्रामीण क्षेत्रों को समृद्ध करने हेतु शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार का एक प्रमुख कार्यक्रम है। कहा कि उच्च शिक्षा संस्थान के संकायों एवं छात्रों को गांव की वास्तविकताओं से अवगत कराने के लिए उन्हें इस अभियान से जोड़ा जाना है।

उन्नत भारत अभियान के तहत पांच गांव गोद लिए गए हैं जिनमें गोविंदपुर अंश, कंजकीरो, बांध, चांपी और रोहर शामिल है। बीते 23 अगस्त को रीजनल कॉर्डिनेटिंग इंस्टीट्यूट (आर सी आई) एनआईटी जमशेदपुर में उन्नत भारत अभियान के एकदिवसीय ओरिएंटेशन कार्यशाला में केबी कॉलेज के डॉ प्रभाकर कुमार एवं एक स्वयं सेवक सुमीत कुमार सिंह ने कॉलेज के उन्नत भारत अभियान का प्रतिनिधित्व किया। कार्यशाला उपरांत एनआईटी जमशेदपुर ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

बताया जाता हैं कि शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के उन्नत भारत अभियान मिलने से कॉलेज में हर्ष और खुशी का माहौल है। प्राचार्य लक्ष्मी नारायण, प्रो. इंचार्ज गोपाल प्रजापति, डॉ अरुण कुमार रॉय महतो, डॉ प्रभाकर कुमार, डॉ अलीशा वंदना लकड़ा, डॉ नीला पूर्णीमा तिर्की, डॉ मधुरा केरकेट्टा, डॉ अरुण रंजन, डॉ सुशांत बैरा, डॉ वासुदेव प्रजापति, डॉ व्यास कुमार, डॉ विश्वनाथ प्रसाद, डॉ शशि कुमार, प्रो. पी पी कुशवाहा, प्रो. संजय कुमार दास, रविंद्र कुमार दास, सदन राम, रवि यादविंधु, मो. साजिद, हरीश नाग, संतोष राम आदि कॉलेज परिवार के सदस्यों ने खुशी व्यक्त की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *