Advertisement

शराब के नशे में पति ने ली पत्नी की जान

साभार/ महुआडांड़ (लातेहार)। महुआडांड़ थाना अंतर्गत ग्राम तिसिया बरदारा गांव निवासी अनिल कोरवा ने दो दिन पूर्व नशे में धुत्त होकर अपनी पत्नी सुखमनिया देवी (30) की डंडे से जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से घायल सुखमनिया देवी की रविवार को मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामले की सूचना मिलते ही आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संबंध में आरोपित के पिता ने बताया कि उसका पुत्र अनिल कोरवा नशे में धुत्त था। पति-पत्नी में नशे को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद घर में रखे डंडे से अनिल ने सुखमनिया पर वार कर दिया। इससे उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।

जानकारी के अनुसार अनिल कोरवा की पत्नी गर्भवती थी। कुछ ही दिनों में महिला का प्रसव होना था। मारपीट के दूसरे दिन सुखमनिया देवी ने मृत बच्चे को जन्म दिया और तीसरे दिन खुद भी दम तोड़ दी। ग्रामीणों की सूचना पर महुआडांड़ थाना प्रभारी महेंद्र कुमार करमाली, जिला पुलिस बल व सैप के जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं आरोपित अनिल कोरवा को गिरफ्तार कर लातेहार मंडल कारा भेज दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *