युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। जूनियर चार्ली चैपलीन के किरदार से मशहूर हीरो राजन कुमार एक प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय भारतीय कलाकार ने अपने बिहार के मुंगेर जिला के हद में गाँव टेटिया बम्बर में स्वामी विवेकानंद अध्ययन केंद्र एक आधुनिक लाइब्रेरी के उद्घाटन में भाग लिया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षा और कला के क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्रों में भी उत्कृष्टता प्राप्त की जा सकती है। टेटीया बंबर थाना प्रभारी मुकेश केहरी ने फीता काट कर लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। मशरुम महिला के रूप में फेमस बीना देवी ने कलम की ताकत को समझाया। सुप्रिया कुमारी ने हीरो राजन को लोकप्रिय अभिनेता कहकर स्वागत किया।
इस अवसर पर कलाग्राम के अरुण यादव, मिथुन,सोनू, लक्ष्मण प्रसाद सिंह फाउंडर सदस्यों ने विकास कुमार तिलकारी को उक्त लाइब्रेरी की शुरुआत के लिए साधुवाद दी। ज्ञात हो कि हीरो राजन ने अपने गाँव के विकास के लिए कई पहल की हैं, जिनमें शिक्षा और कला को बढ़ावा देना शामिल है। कलाग्राम ग्रामीण बाज़ार में कई कलाकार को रोजगार मिला है। प्रखंड की पहली आधुनिक लाइब्रेरी से छात्र एवं छात्राओं में पढ़ाई को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। राजन की इस पहल से ग्रामीण युवाओं को शिक्षा और कला के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे।
![]()













Leave a Reply