Advertisement

24 साल से फरार लूट का आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता/ मुंबई। दिंडोशी पुलिस ने लूट के मामले में 24 साल से फरार आरोपी भीमा फैजू काले (48) को गिरफ्तार किया है। उस पर 47 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह गोरेगांव (पूर्व) में लूट की एक वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया था।

दिंडोशी पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि 24 साल पहले हुई लूट की वारदात का आरोपी भीमा फैजू काले (48) उस्मानाबाद में रह रहा है। पुलिस टीम गुरुवार को उस्मानाबाद गयी और भीमा को गिरफ्तार कर मुंबई लेकर आयी। पुलिस ने उससे पूछताछ की, तो पता चला कि भीमा काले चड्डी बनियान गिरोह का सदस्य था।

उसने महाराष्ट्र के अलावा आस-पास के दूसरे राज्यों में लूट की कई वारदातों को अंजाम दिया था। मुंबई के उपनगर में चड़्डी-बनियान गैंग के लुटेरे रात के वक्त लूटपाट करने आए थे। इसकी भनक पुलिस को लग गयी थी। पुलिस टीम लुटेरों को पकड़ने के लिए गयी थी, तो लुटेरे पुलिस दल पर हमला कर दिए थे। इस वारदात में भीमा काले भी शामिल था।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *