Advertisement

फसल बर्बाद हुई तो किसान ने की आत्महत्या

साभार/ पालघर। पालघर जिले में एक किसान ने कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने बताया कि किसान के परिवारवालों के अनुसार असामयिक वर्षा के कारण फसल को हुए नुकसान के कारण किसान ने आत्महत्या की। मृतक का नाम धर्मा जाधव था और वह डहाणू तालुका जिरवापड़ा गाँव का निवासी था। पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है लेकिन किसान के परिजन का कहना है कि असामयिक वर्षा से जाधव के खेत में अत्यधिक पानी भर गया जिसके कारण फसल नष्ट हो गयी।

इस नुकसान से जाधव अवसाद में चला गया था। अधिकारियों ने जाधव के परिजन के दावे की जांच करते हुए कहा कि मृतक ने किसी वित्तीय संस्थान से कोई ऋण नहीं लिया था। दहाणू तहसील के तहसीलदार राहुल सारंग ने कहा कि जिला कृषि विभाग की रिपोर्ट आने के बाद जाधव के परिवारवालों को चार लाख रुपए मुआवजा मिलेगा। पुलिस निरीक्षक आनंद काले ने कहा कि कासा पुलिस ने दुर्घटनावश मृत्यु का मामला दर्ज किया है और वे पोस्ट मार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *