एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बाइस सूत्री मांगो को लेकर राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन (आरकेएमयू) की 21 अगस्त को बोकारो जिला के हद में कथारा महाप्रबंधक के साथ एजेंडा वार्ता की गयी। वार्ता में यूनियन के क्षेत्रीय व् शाखा स्तर के तमाम पदाधिकारीगण शामिल थे। अध्यक्षता क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार ने की।
महाप्रबंधक कार्यालय सभागार में क्षेत्रीय प्रबंधन के साथ आयोजित एजेंडा वार्ता में यूनियन के क्षेत्रीय सचिव द्वारा पूर्व में सौपे गए मांगपत्र को लेकर वार्ता की गई। यहां आरकेएमयू द्वारा सरपल्स क्वार्टर होते हुए श्रमिकों को आवास नहीं मिलना, अस्पताल में माकूल चिकित्सक और नर्स की उपलब्धता, क्षेत्र के विभिन्न परियोजना में मेन पावर की कमी को पूरा करना, संवेदनशील पद पर विराजमान कर्मियों को क्षेत्रीय कार्यालय से परियोजना कार्यालय स्थानांतरित करना, श्रमिकों के आवास में वर्षो पूर्व तरपेंटिंग होने से उनके छत से पानी टपकना, सीसीएल के मार्केट में अनाधिकृत कब्जा से मुक्ति, चलने वाले दो वर्षीय सीएएमसी योजना के कार्यों में श्रमिकों के शिकायत के बावजूद आवास का मरम्मति काम ठीक से नही होना, राँग डेजिग्नेशन में काम करवाये जा रहे श्रमिकों को कार्यरत पद की नियुक्ति पत्र देना, स्वांग वाशरी व कोलियरी के अंडर पास की सफाई की व्यवस्था करवाये जाने आदि प्रमुख मांग रखी गई।

वार्ता के क्रम में महाप्रबंधक ने यूनियन नेताओं को उत्पादान उत्पादकता से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। वही विपरीत हालात गत वर्ष की तुलना में करीब डेढ़ गुणा हुए बारिश की परिस्थिति में भी कोयला उत्खनन, ओबी रिमूवल, डिस्पैच की बेहतर परिस्थिति से श्रमिक संगठन प्रतिनिधियों को अवगत कराया। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2025-26 के उत्पादन लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी श्रमिकों और अधिकारियो का भरपूर श्रम और श्रमिक संगठन के प्रतिनिधियों का सहयोग किए जाने की बात कही। महाप्रबंधक ने श्रमिक संगठन द्वारा मांगपत्र में दिए गए समस्याओ का प्रबंधकीय पहल करने का निर्देश संबंधित विभागों को दिया।
इस अवसर पर आरकेएमयू प्रतिनिधियों ने कथारा की पहली महिला क्षेत्राधिकारी होने पर क्षेत्राधिकारी मानव संसाधन माधुरी मडके को फूल का गुलदस्ता देकर स्वागत व् सम्मानित किया। एजेंडा वार्ता में आरकेएमयू कथारा क्षेत्रीय सचिव विजय कुमार सिंह, ढोरी क्षेत्रीय सचिव महारूद्र सिंह, संगठन के वरीय नेता व जिला परिषद सदस्य आकाश लाल सिंह, कथारा क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष गणेश राम, महाप्रबंधक कार्यालय के कार्यकारी अध्यक्ष विकास सिंह, जारंगडीह शाखा अध्यक्ष जेजे सांगा, सचिव खगेश्वर रजक, कथारा कोलियरी अध्यक्ष नागवंत प्रसाद, सतीश वर्णवाल, नचिकेता, कथारा वाशरी शाखा के सचिव मो. मिन्हाजुल आबेदिन, विनय राम, महाप्रबंधक कार्यालय के अध्यक्ष संतन कुमार, सचिव शक्ति सिंह, स्वांग कोलियरी सचिव धनंजय सिंह, सुरेश राम महतो, स्वांग वाशरी शाखा अध्यक्ष सुधीर सिंह, बैरिस्टर सिंह, गणेश राम, शिवलाल मिस्त्री, राम राज चौहान, विधा शंकर, श्रीकांत मांझी, आकाश किस्कू, राजेंद्र ठाकुर, बंधु राम, हरि प्रजापति आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
वही प्रबंधन की ओर से क्षेत्र के महाप्रबंधक सह क्षेत्राधिकारी विद्युत एवं यांत्रिक विपिन कुमार, क्षेत्रीय चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मेघ नारायण राम, क्षेत्राधिकारी असैनिक संजय कुमार, क्षेत्राधिकारी सुरक्षा सुनील कुमार गुप्ता, कथारा कोलियरी प्रबंधक कृष्ण मुरारी सहित कई विभाग प्रमुख उपस्थित थे। संचालन क्षेत्राधिकारी मानव संसाधन माधुरी मडके ने किया।
![]()













Leave a Reply