मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के तहत जिला स्तरीय बैठक सह उन्मुखीकरण
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में 21 अगस्त को मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार (एमएसवीपी) के तहत जिला स्तरीय बैठक सह उन्मुखीकरण आयोजित किया गया। अध्यक्षता उप-विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार ने किया। मौके पर जिला शिक्षा अधीक्षक अतुल चौबे, एपीओ, एडीपीओ, सभी बीपीओ, सभी केजीबीपी के वार्डन, कनीय अभियंता, सभी बीआरपी एवं सभी सीआरपी उपस्थित थे।
बैठक में उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि विद्यालयों में स्वच्छता तथा पेयजल की उपलब्धता, शौचालय व्यवस्था, कचरा प्रबंधन एवं बच्चों की सहभागिता पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यालय को स्वच्छता का आदर्श उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक विद्यालय मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए चयनित हो सकें।

बैठक में उप विकास आयुक्त द्वारा मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार से संबंधित जिले के प्रगति पर प्रखंड स्तर पर विद्यालयों की समीक्षा की गयी। साथ ही उन्होंने यह निर्देश दिया कि सभी स्कूल समय सीमा से पहले रजिस्ट्रेशन एवं सबमिशन का कार्य पूरा कर ले, ताकि सभी स्कूल प्राथमिकता के आधार पर एमएसवीपी के तहत अच्छा परफॉर्मेंस दिखाना सुनिश्चित करेंगे।
कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधीक्षक, यूनिसेफ़ वाश आईडीएफ टीम लीड बोकारो, एपीओ एवं एडीपीओ द्वारा मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के अंतर्गत सभी इंडिकेटर पर जैसे पानी, शौचालय, व्यवहार परिवर्तन, माहवारी स्वच्छता, प्रबंधन, जलवायु परिवर्तन इत्यादि विषयों पर विस्तार से बताया गया। साथ ही जल जांच के तहत प्री मानसून एवं पोस्ट मानसून से संबंधित जल जांच को लेकर जिला समन्वयक-जेजेएम बोकारो द्वारा विस्तार पूर्वक बातों को रखा गया।
![]()













Leave a Reply