आशुतोष को मंदिर न्यास समिति ने अंगवस्त्र एवं हरिहरनाथ का प्रतीक चिह्न किया भेंट
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। हाल हीं में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के पश्चात् भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच के संस्थापक आशुतोष कुमार 21 अगस्त को पहली बार सारण जिला के हद में सोनपुर पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने बाबा हरिहरनाथ मंदिर मे पूजा -अर्चना की।
इस मौके पर हरिहरनाथ मंदिर न्यास समिति के सचिव विजय सिंह लल्ला के नेतृत्व में मंदिर न्यास के पदाधिकारियों व पुजारियों ने भाजपा नेता आशुतोष को अंग-वस्त्र पहनाकर और बाबा हरिहरनाथ का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

मौके पर सोनपुर मंडल दक्षिणी भाजपा अध्यक्ष दीपक शर्मा, सारण जिला उपाध्यक्ष प्रियांशु ब्रह्मर्षि, अविनाश शर्मा, पीयूष कुमार शर्मा, कुंदन शर्मा, संजीत शर्मा, किशन शर्मा, बिकास बाबा, दया शर्मा, बाबा बमबम आदि उपस्थित थे। बताया जाता है कि भाजपा नेता आशुतोष के मंदिर परिसर में पूजा के दौरान उपस्थित भक्तों ने बाबा हरिहरनाथ के जयकारे लगाए। बड़ी संख्या में जिला के हद में सबलपुर, सोनपुर, तथा राजधानी पटना एवं वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर के भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।आशुतोष के भाजपा में शामिल होने से सभी उपस्थित जनों में हर्ष व्याप्त था।
![]()













Leave a Reply